हार्दिक पांड्या इज बैक… कब और कहां करेंगे वापसी, अफ्रीका के खिलाफ ODI से पहले टी20 में जमाएंगे रंग

हार्दिक पांड्या इज बैक… कब और कहां करेंगे वापसी, अफ्रीका के खिलाफ ODI से पहले टी20 में जमाएंगे रंग


टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पूरी तरह से फिट हो गए हैं और कमबैक के लिए तैयार हैं. एशिया कप में इंजर्ड होने के बाद हार्दिक ने ऑस्ट्रेलिया टूर मिस किया, लेकिन अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं. अब सवाल है कि हार्दिक पांड्या कब और कहां कमबैक करेंगे. फिलहाल हार्दिक पांड्या बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं.

वनडे सीरीज के लिए तैयार

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज 14 नवंबर से होने जा रहा है. इसके बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज भी खेलेगी. लेकिन इसके लिए अभी स्क्वाड का चयन नहीं हुआ है. यदि हार्दिक पूरी तरह फिट रहे तो वनडे सीरीज में नजर आ सकते हैं. लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस सीरीज से पहले वह सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी एक्शन में नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार पंड्या के टीम के दूसरे मैच तक मैदान पर वापस की उम्मीद है.

Add Zee News as a Preferred Source


एशिया कप में हुए थे चोटिल

हार्दिक पंड्या पिछले कुछ सप्ताह से बेंगलुरु में कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं. एशिया कप 2025 में हार्दिक श्रीलंका के खिलाफ मैच में इंजर्ड हुए थे. उन्हें बाएं क्वाड्रिसेप्स में चोट लगी थी लेकिन अब फिट होने के बाद टीम में वापसी के लिए बेताब हैं. एशिया कप में हार्दिक ने गेंद और बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था. उन्होंने 16 की निराशाजनक औसत से 48 रन बनाए और छह मैचों में 8.57 की इकॉनमी से सिर्फ़ चार विकेट लिए.

ये भी पढे़ं.. नकवी की कट गई नाक… इस्लामाबाद धमाके से श्रीलंका दौरा होगा रद्द? PAK सिक्योरिटी से प्लेयर्स का उठा भरोसा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी

हार्दिक पांड्या की तैयारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हिसाब से होगी. हालांकि वह ऑस्ट्रेलिया में वनडे और टी20 सीरीज से बाहर रहे. भारत ने टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से मात दी थी. हालांकि, वनडे में हार्दिक की कमी खली और भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा था. अब टीम इंडिया 30 नवंबर, 3 दिसंबर और 6 दिसंबर को रांची, रायपुर और विशाखापत्तनम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलेगा.



Source link