ग्वालियर में 7 दिन बाद पति-सास पर केस दर्ज: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर किया था सुसाइड, दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप – Gwalior News

ग्वालियर में 7 दिन बाद पति-सास पर केस दर्ज:  नवविवाहिता ने फांसी लगाकर किया था सुसाइड, दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप – Gwalior News



ग्वालियर में दहेज प्रताड़ना का मामला।

ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र के ग्राम गोकुलपुर में 9 अगस्त को एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि पति और सास दहेज में कार और अधिक सामान की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। घटना के सात दिन बाद पुलिस ने जा

.

झांसी रोड थाना क्षेत्र के पुरा तिलैया निवासी दीवान सिंह बघेल ने अपनी बेटी रवीना की शादी 2022 में गोकुलपुर निवासी अभिषेक बघेल से की थी। शादी में सामर्थ्य अनुसार दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष असंतुष्ट था और अक्सर रवीना को ताने देकर परेशान करता था। रवीना के माता-पिता ने कई बार समझाइश भी दी, लेकिन प्रताड़ना जारी रही।

दो बच्चों की मां रवीना ने 9 अगस्त की रात घर के कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पति अभिषेक ने पुलिस को घटना की सूचना दी और दावा किया कि घटना के समय वह घर पर नहीं था।

गिरवाई थाना प्रभारी सुरेंद्रनाथ सिंह यादव ने बताया कि परिजनों के बयान और जांच के आधार पर पति अभिषेक और सास रेखा बघेल के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी होगी।



Source link