बीजेपी पर्यवेक्षक आज फिर इंदौर में, विधायकों से करेंगे चर्चा: बंद कमरे में होगी बैठक; नगर कार्यकारिणी के लिए बंद लिफाफे में देंगे नाम – Indore News

बीजेपी पर्यवेक्षक आज फिर इंदौर में, विधायकों से करेंगे चर्चा:  बंद कमरे में होगी बैठक; नगर कार्यकारिणी के लिए बंद लिफाफे में देंगे नाम – Indore News



मीडिया संयोजक और महामंत्री पद पर दौड़।

इंदौर नगर बीजेपी कार्यकारिणी को लेकर कवायद तेज हो गई है। पिछले रविवार इंदौर आए पर्यवेक्षकों ने अध्यक्ष सुमित मिश्रा के सामने विधायकों से चर्चा की थी, जिसके बाद कार्यकारिणी के लिए विधायकों द्वारा दिए नामों का खुलासा सार्वजनिक हो गया था। जिसकी शिकायत भ

.

पर्यवेक्षक विवेक जोशी और आशुतोष तिवारी आज सुबह 11 बजे इंदौर आएंगे। बीजेपी सूत्रो ने बताया की जब पिछली बार दोनों पर्यवेक्षक आए थे तब सुमित मिश्रा पूरे समय पर्यवेक्षको के साथ ही बैठे रहे उनसे दूर ही नहीं हुए है। जिसके कारण अधिकांश विधायक और बीजेपी के नेता खुलकर अपनी बात पर्यवेक्षकों के सामने नहीं रख पाए थे। वहीं उस समय जो नाम विधायकों ने पर्यवेक्षकों को दिए थे वह भी सार्वजनिक हो गए।

जिसके बाद इंदौर के विधायकों ने भोपाल तक यह बात पहुंचाई कि नगर अध्यक्ष की उपस्थिति के कारण वह अपनी बात कह नहीं पाए। जिसके बाद बीजेपी संगठन ने तय किया की दोनों पर्यवेक्षकों को दौबारा इंदौर भेजा जाएगा और इस बार दोनों ही पर्यवेक्षक अकेले में बंद कमरे में वन टू वन करके सभी विधायक और नेताओं से चर्चा कर बंद लिफाफे में उनके नाम लेंगे।

सुमित मिश्रा नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे तो आलोक दुबे को बनाना चाहते है मीडिया प्रभारी बीजेपी सूत्रों ने बताया की इंदौर में वर्तमान में नगर अध्यक्ष सबसे ज्यादा भरोसा प्रदेश मीडिया प्रभारी आलोक दुबे और सुधीर कोल्हे पर दिखा रहे है। यहीं कारण है की मिश्रा इस बार इंदौर नगर मीडिया प्रभारी आलोक दुबे को बनाना चाहते है। वहीं, महामंत्री के लिए वह सुधीर कोल्हे की पैरवी कर रहे है। हालांकि इंदौर 2 के विधायक रमेश मैंदोला ने भी कोल्हे का नाम दिया है।

सूत्रों की माने तो एक नंबर विधानसभा से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भूपेंद्र केसरी का नाम दिया है। दो नंबर से रमेश मेंदोला ने सुधीर कोले का नाम दिया है। तीन नंबर विधानसभा से गोलू शुक्ला ने हरप्रित बख्शी और दिनेश वर्मा का नाम दिया है। हालांकि तीन नंबर से किसी को भी महामंत्री नहीं बनाया जाएगा क्योंकि नगर अध्यक्ष मिश्रा खुद उसी विधानसभा से आते हैं।

4 नंबर में मालिनी, भार्गव और लालवानी तो राऊ में जीतू और मधु के बीच पेंच

चार नंबर विधानसभा में विधायक मालिनी गौड़, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और सांसद शंकर लालवानी के बीच पेंच फंसा हुआ है। मालिनी गौड़ ने वीरेंद्र शेंडके का नाम दिया है, वहीं शंकर लालवानी ने विशाल गिदवानी का नाम दिया है जो फिलहाल सांसद प्रतिनिधि हैं और उनकी माताजी पार्षद हैं।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भरत पारीक का नाम दिया है, जो उनके प्रतिनिधि भी हैं। इसी तरह सुमित्रा महाजन ने चार नंबर से सुधीर देड़गे का नाम दिया है। पांच नंबर विधानसभा से हार्डिया ने वासुदेव पाटीदार का नाम दिया है। मधु वर्मा ने छह नंबर से गौतम शर्मा और महिला नेता का नाम दिया है। जबकि जीतू जिराती अपने खास समर्थक नीलेश चौधरी को महामंत्री बनाना चाहते हैं। सांवेर से तुलसी सिलावट ने पप्पू शर्मा का नाम दिया है।

बीजेपी गाइड लाइन के बावजूद अध्यक्ष बदलना चाहते हैं कार्यालय मंत्री और मीडिया संयोजक नगर और जिला कार्यकारिणी के लिए बीजेपी संगठन द्वारा तय की गई गाइडलाइन के अनुसार नगर कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष, नगर कार्यालय मंत्री ओर मीडिया संयोजक को रिपीट करने के लिए कहा गया है। हालांकि यह भी गाइडलाइन में कहा है कि इन तीनों ही पदों पर परिवर्तन तब ही किया जाए जब बहुत ही आवश्यकता लगे।

बीजेपी सूत्रों की मानें तो कोषाध्यक्ष गुलाब सिंह ठाकुर को तो अध्यक्ष मिश्रा बने रहने देने चाहते हैं। लेकिन, वह मीडिया संयोजक रितेश तिवारी की जगह आलोक दुबे को देना चाहते हैं। वहीं मिश्रा वर्तमान कार्यालय मंत्री को भी बदलने की अनुशंसा कर रहे है। बताया जा रहा है कि वर्तमान कार्यालय मंत्री ऋषी खनुजा की जगह सर्जित गौर और विशाल यादव की लॉबिंग कर रहे हैं।



Source link