मंदसौर में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर होंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मंदसौर जिले के लिए नए जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी है। किसान नेता महेंद्र सिंह गुर्जर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुर्जर मंदसौर-नीमच-जावरा संसदीय क्षेत्र की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन के विश्वस्त माने जाते हैं। नियुक्ति
.
2008 में लड़ चुके विस चुनाव गुर्जर का राजनीतिक अनुभव काफी लंबा है। वह 2008 में मंदसौर विधानसभा से चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में भाजपा के यशपाल सिंह सिसोदिया से मात्र 1,685 वोटों से हार गए थे। 2013 में भी उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन 24,294 वोटों से पराजित हुए।
गुर्जर ने बताया कि वह पिछले 25 वर्षों से कांग्रेस के साथ जुड़े हैं। इससे पहले वह जिला कांग्रेस यूथ अध्यक्ष और जिला कांग्रेस के पदाधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि नए और पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करेंगे।