रायसेन के बेगमगंज और सिलवानी तहसील के किसानों ने अतिवृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा मांगा है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और विधायक देवेंद्र पटेल के नेतृत्व में सोमवार को किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। यह रैली लोहा मिल तिराहे से शुरू होकर एसडीएम कार
.
किसानों ने एसडीएम सौरभ मिश्रा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया कि दोनों तहसीलों में सोयाबीन 15 हजार हेक्टेयर, मूंग एक हजार हेक्टेयर और उड़द 940 हेक्टेयर में बोई गई थी। एक महीने की लगातार बारिश से फसलें सड़ गईं। किसानों ने महंगा बीज, खाद और कीटनाशक का उपयोग किया था।
किसानों की प्रमुख मांगों में सही सर्वे कर राहत राशि का वितरण, नकली खाद की बिक्री पर रोक और पर्याप्त असली खाद की उपलब्धता शामिल है। साथ ही रबी फसल से पहले विद्युत उपकरणों की मरम्मत और 13 घंटे पूरे वोल्टेज की बिजली आपूर्ति की मांग की गई है। बीना मढ़िया बांध डूब क्षेत्र के किसानों और मोहनिया, बेरखड़ी जोरावर, नहरिया, टेकापार सिंचाई परियोजनाओं में अधिगृहीत भूमि का मुआवजा भी मांगा गया है। किसानों ने वर्ष 2022-23 का फसल बीमा राशि कम होने का आरोप लगाते हुए सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल के गठन की भी मांग की है।
