सीहोर में पुराने मीटरों में 256 जगह छेड़छाड़ मिली: कंपनी ने 39 लाख की बिलिंग में 11 लाख वसूले; स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान खुलासा – Sehore News

सीहोर में पुराने मीटरों में 256 जगह छेड़छाड़ मिली:  कंपनी ने 39 लाख की बिलिंग में 11 लाख वसूले; स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान खुलासा – Sehore News



मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने कार्यक्षेत्र में 3 लाख 35 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए हैं। स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान सीहोर सर्किल से निकाले गए पुराने मीटरों की एनएबीएल लैब में जांच की गई। इस जांच में 256 मामलों में तकनीकी खराबी और रेजिस

.

कंपनी ने इन मामलों में 39 लाख 2 हजार रुपए की बिलिंग की। इनमें से 145 उपभोक्ताओं ने मीटर में की गई छेड़छाड़ को स्वीकार किया। उन्होंने कंपनी के खाते में 11 लाख 37 हजार रुपए जमा करा दिए हैं।

कंपनी के पूरे कार्यक्षेत्र में अब तक 2 हजार 430 मीटरों में छेड़छाड़ के मामले सामने आए हैं। इन सभी मामलों में कंपनी ने 4 करोड़ 92 लाख रुपए से अधिक की बिलिंग की है। इनमें से 1439 उपभोक्ताओं ने गड़बड़ी स्वीकार कर 2 करोड़ 45 लाख रुपए से अधिक की राशि जमा करा दी है।

कंपनी का कहना है कि ये मामले स्मार्ट मीटर की प्रभावशीलता को दर्शाते हैं। स्मार्ट मीटर से दर्ज होने वाली बिजली खपत सटीक है। कंपनी स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से कर रही है। इस दौरान उपभोक्ताओं के मीटरों की जांच भी जारी रहेगी।



Source link