Last Updated:
Flowerhorn Rare Fish: यूं तो दुनिया में मछलियां की हजारों वैरायटी है और सभी प्रकृति की देन हैं. लेकिन, एक ऐसी भी मछली है, जिसे इंसानों तैयार किया है. इसकी कीमत और खासियत दोनों होश उड़ाने वाली है…
यही नहीं, ये मछली इंसानों के साथ खेलती है. उनकी बोरियत को दूर कर टाइम पास करवाती है या यूं कहें कि कभी-कभी ये मछली इंसानों की अच्छी दोस्त भी बन जाती है. लेकिन, यह अकेले रहना ही पसंद करती है. इतना ही नहीं, यह लड़ाई करने में भी एक्सपर्ट होती है. फेंगुशाई देशों में इसे गुड लक फिश के नाम से जाना जाता है. इसकी और भी खासियत हैं, जो हैरान करेंगी. जानें…
सागर के फिशरी स्टूडेंट उत्कर्ष सेन बताते हैं, 1990 के दशक में मलेशिया और थाईलैंड की लैब में सिक्लिड प्रजातियों को क्रॉस करके यह मछली बनाई गई है. यह लाल, सुनहरे, नीले और चांदी जैसे चमकीले रंग की होती है. उनके सिर पर बड़ा सा कूबड़ होता है, जो काफी आकर्षित करता है. इनके बड़े से सिर पर कुछ निशान होते हैं, जो अंकों या अक्षरों जैसे दिखते हैं. ऐसा माना जाता है कि अगर मछली के शरीर के पैटर्न पर आठ जैसा अंक दिखे तो यह धन और समृद्धि लाती है.
चाइना और जापान में शुभ माना जाता
इस दुर्लभ मछली की उम्र 8 से 12 साल तक होती है. सही तरीके से देखभाल करने पर यह संभव हो पाता है. चीन और जापान में इस मछली को बहुत शुभ माना जाता है. इंडिया में भी उसको फॉलो किया जाता है. क्योंकि, इसको जिस ढंग से बनाया गया है, उसमें कुछ स्ट्रक्चर दिखाई देता है, जो चीन-जापान की साइन लैंग्वेज है.
दुर्लभ मछली की कीमत 7 करोड़ तक…
उत्कर्ष आगे बताते हैं कि यह मछली जितनी रेयर होती है, उसकी कीमत उतनी ही अधिक होती है. लोकल फ्लावरहॉर्न की कीमत 3000 से 7000 तक जबकि रेयर फ्लावर हॉर्न की कीमत 7 करोड़ तक होती है. यह डिपेंड करता है कि वह कितनी खास है और क्या दुर्लभ है. अब तक रेड मंकी फ्लावर हॉर्न की सबसे अधिक कीमत 7 करोड़ 50 लाख रही है. सागर में एक्वा गैलेरी को संचालित करने वाले उत्कर्ष सेन लोकल फ्लावर हॉर्न अपने पास रखे हुए हैं, जिसकी कीमत 7000 तक है.