Last Updated:
MP News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला हुआ. यहां एक बड़ी बहन ने छोटी बहन को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी बहन को गिरफ्तार कर लिया है.
सतना पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा.सतना शहर के कोलगवा थाना क्षेत्र के कृपालपुर में दिल दहला देने वाली घटना हुई. 16 अगस्त की शाम सड़क किनारे एक खेत में 7 साल की मासूम बच्ची का शव मिला था. मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया. दूसरे दिन बच्ची का सुबह पोस्टमार्टम किया गया.
पीएम रिपोर्ट में यह सामने आया कि उसकी हत्या गला घोंटकर की गई है. पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी थी. पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की तो यह सामने आया कि कृपालपुर के निवासी गौड परिवार की मासूम बच्ची जो की 7 साल की है. वह 16 अगस्त के दिन अपनी बड़ी बहन के साथ बाजार जाने की जिद कर रही थी. जैसे ही बड़ी बहन ऑटो में बैठ गई तो छोटी बहन भी जिद करते हुए उसी के साथ ऑटो में बैठ गई. बड़ी बहन ने जब उसे मना किया तो वह नहीं मानी. उसकी जिद को देखकर ऑटो चालक परेशान हो गया.
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें