Last Updated:
शुभमन गिल को चयनकर्ताओं ने ज्यादा तवज्जों दी है. वह एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया में शामिल हो गए हैं. आइए जानते हैं गंभीर का मास्टर प्लान क्या है.
गंभीर ने शुभमन को क्यों दिया मौका? इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के 25 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज, जो भारत की टेस्ट टीम के कप्तान भी हैं. उनको इसलिए चुना गया क्योंकि भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ता उन्हें कप्तान के रूप में तैयार करना चाहते हैं. और यही कारण है कि उन्हें अक्षर पटेल की जगह भारत का उप-कप्तान भी नियुक्त किया गया.
गिल, जिन्होंने अब तक 21 टी20 मैच खेले हैं. उन्होंने पिछले साल हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों में भारत की कप्तानी की थी और उनमें से चार में जीत हासिल की थी. जबकि सूर्यकुमार यादव ने अब तक 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत की कप्तानी की है और कुल 18 मुकाबले जीते है और सिर्फ 4 हारे हैं.
Contact: satyam.sengar@nw18.com