सीएम के पहुंचते ही बिजली गुल, छात्रों ने लगाए जयकारे: माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में अभ्युदय कार्यक्रम, प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास हुए शामिल – Bhopal News

सीएम के पहुंचते ही बिजली गुल, छात्रों ने लगाए जयकारे:  माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में अभ्युदय कार्यक्रम, प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास हुए शामिल – Bhopal News



नए शैक्षणिक सत्र अभ्युदय-2025 की शुरुआत हुई।

भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बुधवार को नए शैक्षणिक सत्र अभ्युदय-2025 की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी और प्रख्यात कवि एवं रामकथा मर्मज्ञ डॉ. कुमार विश्वास के मुख्

.

मुख्यमंत्री के सभागार में प्रवेश करते ही अचानक बिजली गुल हो गई। इस दौरान छात्रों ने “भारत माता की जय” के नारे लगाए।

कार्यक्रम में माखनलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा का अनावरण जाएगा। साथ ही नवागत विद्यार्थियों के स्वागत सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली, पत्रकारिता की परंपराओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का आह्वान किया गया।

इस मौके पर “पोषण अभियान” का समापन भी हुआ। अभियान के तहत 1111 पौधे लगाए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया गया।

तीन दिवसीय अभ्युदय-2025 कार्यक्रम 22 अगस्त तक चलेगा।



Source link