हनुमान भक्त बना नंबर वन, एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास

हनुमान भक्त बना नंबर वन, एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास


Last Updated:

Keshav Maharaj NO 1 ODI Bowler: केशव महाराज वनडे में नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं. बाएं हाथ के इस स्पिनर ने एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट लेकर इतिहास रचा था. अगले दिन उन्हें आईसीसी ने इनाम…और पढ़ें

हनुमान भक्त बना नंबर वन, एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहासकेशव महराज वनडे रैंकिंग में फिर नंबर वन पर पहुंच गए हैं.
नई दिल्ली. केशव महाराज वनडे के नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं. साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के इस मैच विनर स्पिनर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट लेकर इतिहास रचा था. महाराज ऑस्ट्रेलिया में वनडे में 5 विकेट लेने वाले साउथ अफ्रीका के पहले स्पिनर बने थे. महाराज ने मंगलवार को केर्न्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले वनडे में पांच विकेट लेकर शीर्ष रैंकिंग पर वापसी की है. इस प्रदर्शन के बाद उन्होंने श्रीलंकाई स्पिनर महेश तिक्षणा (दूसरे) और भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव (तीसरे) को पीछे छोड़ते हुए दो स्थान ऊपर चढ़े हैं. भारतीय मूल के महाराज हनुमान जी के बहुत बड़े भक्त हैं.

35 वर्षीय अनुभवी स्पिनर केशव महाराज (Keshav Maharaj) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 33 रन देकर 5 विकेट लिए. महाराज की शानदार गेंदबाजी के दम पर साउथ अफ्रीका ने 98 रन की शानदार जीत दर्ज की. इससे पहले महाराज ने पहली बार नवंबर 2023 में नंबर 1 वनडे गेंदबाज की रैंकिंग हासिल की थी. जब उन्होंने आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के सबसे हालिया संस्करण के दौरान भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज को पीछे छोड़ दिया था और तब से वह रैंकिंग में शीर्ष पांच स्थानों में बने हुए हैं.

सूर्यकुमार यादव से लेकर अभिषेक शर्मा तक… 12 भारतीय बल्लेबाज, टी20 में लगा चुके हैं शतक, 3 ले चुके हैं संन्यास

साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों की बल्ले बल्ले
दक्षिण अफ्रीका के लिए रैंकिंग में बहुत बड़ी खुशी है, क्योंकि अनुभवी जोड़ी एडेन मार्कराम (चार स्थान ऊपर 21वें) और टेम्बा बावुमा (पांच स्थान ऊपर 23वें) दोनों ने ऑस्ट्रेलिया के साथ चल रही सीरीज के पहले मैच में अर्धशतक बनाने के बाद ताजा लिस्ट में वनडे बल्लेबाजों के लिए अपनी स्थिति मजबूत की है. ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान मिच मार्श ने उस मुकाबले में शानदार 88 रन की पारी खेली और उन्हें वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में छह स्थान ऊपर उठते हुए 48वें स्थान हासिल किया. जबकि वेस्टइंडीज के शाई होप दो स्थान ऊपर नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं.

जेडन सील्स ने दिखाई धमक
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स (15 स्थान ऊपर 18वें) ने सीरीज के दौरान 10 विकेट लेकर वनडे गेंदबाजों की सूची में अपनी स्थिति मजबूत की है, जबकि पाकिस्तान के सबसे बड़े मूवर्स में अबरार अहमद (15 स्थान ऊपर 39वें) हैं, जिन्होंने तीन मैचों की सीरीज में तीन विकेट लिए.ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज के पूरा होने के बाद दोनों टीमों के कई खिलाड़ियों ने टी20 क्रिकेट की ताजा रैंकिंग में अपनी स्थिति मजबूत की है.

डेवाल्ड ब्रेविस का शानदार प्रदर्शन जारी
दक्षिण अफ्रीका के युवा खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस ने सीरीज के दौरान कुछ शानदार प्रदर्शन के बाद टी20 बल्लेबाजों की सूची में नौ स्थान ऊपर 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की जोड़ी मार्श (चार स्थान ऊपर 25वें) और ग्लेन मैक्सवेल (10 स्थान ऊपर 30वें) ने कुछ अहम पारियों के कारण अपनी स्थिति मजबूत की है, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 2-1 से जीती. प्रभावशाली तेज गेंदबाज नाथन एलिस (तीन स्थान ऊपर नौवें) टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में सबसे बड़े मूवर्स हैं, जबकि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड दो स्थान ऊपर 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जिन्होंने प्रोटियाज के खिलाफ लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

हनुमान भक्त बना नंबर वन, एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास



Source link