क्रिकेट से बनाई दूरी! टेस्ट सीरीज से बाहर विकेटकीपर ऋषभ पंत खेल रहे गोल्फ

क्रिकेट से बनाई दूरी! टेस्ट सीरीज से बाहर विकेटकीपर ऋषभ पंत खेल रहे गोल्फ


Last Updated:

ऋषभ पंत चोट के कारण वेस्टइंडीज टेस्ट से बाहर हैं, उन्होंने गोल्फ खेलते हुए मजेदार वीडियो साझा किया. वेस्टइंडीज के खिलाफ ध्रुव जुरेल को विकेटकीपर के तौर पर मौका दिया गया है.

ऋषभ पंत ने शेयर किया गोल्फ खेलते हुए वीडियो

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेल रही है. चोटिल होने की वजह से मैदान से दूरी बनाने को मजबूर हुए विकेटकीपर ऋषभ पंत इस वक्त गोल्फ में हाथ आजमा रहे हैं. उन्होंने गुरुवार को अपने फैंस को हंसी का भरपूर डोज दिया. पंत अपनी चोट के कारण गोल्फ खेलने की कोशिश करते हुए एक मजेदार वीडियो साझा किया. पंत को वेस्टइंडीज के खिलाफ चोटिल होने की वजह से चयनकर्ताओं ने नहीं चुना है. उनकी जगह पर ध्रुव जुरेल विकेटकीपर की भूमिका निभा रहे हैं.

ऋषभ पंत जुलाई में इंग्लैंड दौरे के दौरान पैर की चोट के कारण बाहर हो गए थे. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे.  पंत ने X पर एक छोटा क्लिप साझा किया जिसमें उन्होंने लिखा: “गेंद हर जगह गई… सिवाय जहां उसे जाना चाहिए था.”



Source link