घंसौर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर: 40 वर्षीय किसान गंभीर घायल, जबलपुर मेडिकल रेफर; चालक फरार – Seoni News

घंसौर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर:  40 वर्षीय किसान गंभीर घायल, जबलपुर मेडिकल रेफर; चालक फरार – Seoni News


सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र में कहानी गांव के पास एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी। हादसे में घंसौर निवासी 40 वर्षीय ओमकार द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हो गए।

.

घटना रात को हुई जब ओमकार धनोरा गांव से घंसौर अपने घर लौट रहे थे। कहानी गांव के पास पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में ओमकार के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दुर्घटना वाली जगह पर आमतौर पर लोगों और वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। पुलिस लगातार लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील कर रही है।



Source link