Last Updated:
Sagar Weather Alert: सागर में बुधवार को दिनभर झमाझम बारिश होती रही, ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश होने से छोटे नाले उफान पर आ गए. जिससे रास्ते बंद हो गए मौसम विभाग ने अगली 24 घंटे के लिए ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान लगाया है.

सागर जिले के बंडा में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश हुई लेकिन यहां कृषि उपज मंडी में आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और दो लोग घायल है इतने अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मौसम वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे बताते हैं कि अगले दो दिन तक भारी बारिश होने की संभावना तो नहीं है लेकिन रुक-रुक कर मध्यम तेज बारिश देखने को मिल सकती है इस दौरान कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है

जैसीनगर क्षेत्र की मसूरियाई मैं पुल के ऊपर से पानी होने पर रास्ता बंद हो गया 2 घंटे तक यह आवागमन ठप रहा, खुरई पठारी रोड का भी ऐसा ही हाल रहा

सागर जिले के 50% हिस्से पर अच्छी बारिश देखने को मिली जिसकी वजह से बहुत हद तक गर्मी से राहत मिल गई, लेकिन जहां पर रिमझिम बारिश हुई या बारिश नहीं हुई वहां पर गर्मी ने परेशान किया. दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया बारिश की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिली है

सागर जिले की औसत बारिश 37 इंच हो चुकी है जबकि सीजन में सामान्य बारिश आसानी से 48 इंच तक होती हैं. लेकिन इस बार भी औसत बारिश ही होगी स्थानीय मौसम वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे बताते है कि इसी तरह अगर बारिश होती रही तो भी बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा

अगस्त के बचे आखिरी दिनों में और सितंबर में अगर एक-दो दिन के भारी स्पेल मिल जाते हैं तो फिर यह आंकड़ा 5% तक बढ़ सकता है या तो फिर एक-दो इंच का कम या ज्यादा का डिफरेंस होगा.

मौसम वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे बताते है बंगाल की खाड़ी में अभी जो सिस्टम बना है पर दूसरे राज्यों से होकर गुजर रहा है जिसकी वजह से सागर में जोरदार बारिश देखने को नहीं मिल रही

लेकिन दबाव क्षेत्र में नमी होने की वजह से इस तरह की बारिश रोजाना हो रही है जो 2 इंच तक सामान्य तौर पर हो सकती है