ASIA CUP से सिराज कैसे हुए से बाहर? वजह जानकर पीट लेंगे माथा

ASIA CUP से सिराज कैसे हुए से बाहर? वजह जानकर पीट लेंगे माथा


Last Updated:

इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद सिराज के नाम पर एशिया कप के लिए चर्चा ना होना हर किसी को हैरान कर रहा है. सूत्रों की माने तो सिराज पूरी तरह से एशिया के कप खेलने के …और पढ़ें

ASIA CUP से सिराज कैसे हुए से बाहर? वजह जानकर पीट लेंगे माथाविराट को भइया बोलना कहीं सिराज को भारी तो नहीं पड़ गया
नई दिल्ली. हर टीम एक ऐसा गेंदबाज ढूढती है जिसकी तरफ कठिन समय में कप्तान उसकी तरफ देख सके और वो गेंदबाज अपने कप्तान की हर उम्मीद को पूरा करने की कोशिश करता नजर आए. भारतीय क्रिकेट में भी एक ऐसा गेंदबाज है जब भी आप गेंदबाजी की जिम्मेदारी उसको सौंपेगे वो आपको नतीजा निकाल कर देगा. गेंद का कलर उसके लिए मायने नहीं रखता वो बस विकेट निकालने और टीम को जिताने में भरोसा करता है इस गेंदबाज का नाम है मोहम्मद सिराज जिसको वर्कलोड के नाम पर एशिया कप से साइड किया गया.

इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद सिराज के नाम पर एशिया कप के लिए चर्चा ना होना हर किसी को हैरान कर रहा है. सूत्रों की माने तो सिराज पूरी तरह से एशिया के कप खेलने के लिए तैयार बैठे ते और वो वर्क लोड जैसी समस्या उनके साथ बिल्कुल नहीं थी. अंदरखाने की खबर है कि सिराज ने इंग्लैंड में इंटरव्यू के दौरान कई बार विराट कोहली का नाम लिया था जिससे टीम मैनेजमेंट खासी नाराज थी.

सिराज सिर्फ गेंदबाजी करना चाहते है 

इंग्लैंड में 5 टेस्ट मैच खेलना और 185 ओवर गेंदबाजी करने वाले सिराज को उम्मीद थी कि उनको एशिया कप के लिए कंसिडर किया जाएगा पर वर्कलोड के नामपर उनको साइड कर दिया गया. सिराज के बचपन के कोच से जब वर्कलोड को लेकर बात की गई तो उन्होंने बताया कि सिराज सिर्फ गेंदबाजी करना चाहता है उसे आराम पसंद नहीं. वो पुराने गेंदबाजों की तरह है जो लगातार गेंदबाजी करना चाहते थे और उनका मानना था कि जितना गेंदबाजी करेंगे उतनी बॉलिंग में धार आएगी. इंग्लैड में भी जब सिराज से वर्कलोड पर सवाल किया गया तो उनका जवाब था कि गेंदबाजी करना लोड नहीं शौक है. अब आप ही सोचिए एक मैच विनर गेंदबाज को बिना पूछे कि वो खेलना चाहता है या नहीं उसका चयन नहीं होता.

विराट कोहली के साथ मोहम्मद सिराज

विराट को भइया बोलना पड़ा भारी !

इंग्लैंड दौरे पर दो बार ऐसे मौके आए जब सिराज की अपनी शानदार गेंदबाजी के बाद इंटरव्यू देना पड़ा और जब जब उनसे पूछा गया कि वो अपनी धारदार गेंदबाजी का श्रेय किसको देंगे तो हर बार उन्होने विराट भइया का जिक्र किया. यानि सिराज मानते है कि आज वो जिस जगह तक पहुंचे है उसके पीछे विराट का बड़ा योगदान है. शायद यहीं बात टीम मैनेजमेंट में बैठे कुछ लोगों के गले के नीचे नहीं उतरी और हो सकता है इसी वजह से वर्कलोड के नाम पर उनको एशिया कप के लायक नहीं समझा गया.

homecricket

ASIA CUP से सिराज कैसे हुए से बाहर? वजह जानकर पीट लेंगे माथा



Source link