एशिया कप से किया गया नजरअंदाज, पाक बैटर को मिला विदेश में खेलने का मौका

एशिया कप से किया गया नजरअंदाज, पाक बैटर को मिला विदेश में खेलने का मौका


Last Updated:

Mohammad Rizwan play in CPL: पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान वेस्टइंडीज में जारी कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलेंगे. उन्हें हाल में पाकिस्तान ने एशिया कप के लिए टीम में नहीं चुना है. रिजवान ने इसक…और पढ़ें

एशिया कप से किया गया नजरअंदाज, पाक बैटर को मिला विदेश में खेलने का मौकामोहम्मद रिजवान सीपीएल में पहली बार खेलेंगे.
नई दिल्ली. मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान ने एशिया कप स्क्वॉड में जगह नहीं दी है.पाकिस्तान के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कैरेबियन लीग में खेलने का फैसला किया है.रिजवान को सीपीएल 2025 के बचे हुए मैचों के लिए सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने साइन किया है.दाएं हाथ के बल्लेबाज रिजवान को अफगानिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी की जगह टीम में शामिल किया गया है. फारूकी एशिया कप 2025 से पहले यूएई में पाकिस्तान-अफगानिस्तान-यूएई के बीच होने वाली त्रिकोणीय टी20 सीरीज में अफगानिस्तान टीम से जुड़ने के लिए सेंट किट्स से अलग हो गए हैं.

यह अभी स्पष्ट नहीं है कि रिजवान बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ पैट्रियट्स के मैच के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं. माना जा रहा है कि रिजवान को पीसीबी सीपीएल में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दे देगा. यह पहला मौका है जब मोहम्मद रिजवान सीपीएल में खेलते हुए दिखेंगे. हालांकि इससे पहले कई पाकिस्तानी क्रिकेटर सीपीएल में खेलते रहे हैं. इस सीजन की बात करें तो मोहम्मद आमिर, इमाद वसीम, नसीम शाह, उसामा मीर, अब्बास अफरीदी, और सलमान इरशाद खेल रहे हैं.

पीसीबी ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ियों के लिए दो विदेशी लीग में खेलने की अनुमति दी है. सीपीएल रिजवान की दूसरी विदेशी लीग है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स के साथ भी करार किया है. रिजवान की स्ट्राइक रेट से जुड़ी समस्या को देखते हुए उन्हें पाकिस्तान टी20 टीम से ड्रॉप कर दिया गया है. रिजवान ने पाकिस्तान के लिए 106 टी20 मैचों की 93 पारियों में 1 शतक और 30 अर्धशतक लगाते हुए 3,414 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 125.38 रहा है.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

एशिया कप से किया गया नजरअंदाज, पाक बैटर को मिला विदेश में खेलने का मौका



Source link