अशोकनगर में तीन दिन से रुक-रुककर रिमझिम बारिश हो रही: जिले में सीजन में 48.34 इंच बरसात रिकॉर्ड, मुंगावली में सामान्य से 23 इंच ज्यादा – Ashoknagar News

अशोकनगर में तीन दिन से रुक-रुककर रिमझिम बारिश हो रही:  जिले में सीजन में 48.34 इंच बरसात रिकॉर्ड, मुंगावली में सामान्य से 23 इंच ज्यादा – Ashoknagar News



अशोकनगर जिले में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। शुक्रवार को सुबह से लगातार बारिश जारी है। पिछले 24 घंटों में जिले में 13.50 मिमी बारिश दर्ज की गई। चंदेरी में सर्वाधिक 26 मिमी बारिश हुई। अशोकनगर में 12 मिमी तथा मुंगावली में 8 मिमी बारि

.

जिले में इस सीजन में रिकॉर्ड बारिश हुई है। जुलाई में ही सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो गया था। अगस्त के 19 दिनों तक बारिश से राहत मिली थी। अब तक कुल 1228 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।

मुंगावली में सर्वाधिक बारिश हुई है। यहां सामान्य बारिश का कोटा 800 मिमी है। अब तक 1384 मिमी बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 584 मिमी अधिक है। चंदेरी में 1000 मिमी के कोटे के मुकाबले 1381 मिमी बारिश हुई है। ईसागढ़ में 878 मिमी के कोटे के मुकाबले 1226 मिमी बारिश हुई। अशोकनगर में 850 मिमी के कोटे के मुकाबले 921 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

लगातार बारिश से एक दिन पहले कुछ स्थानों पर जल भराव की स्थिति बनी थी। हालांकि गुरुवार को हल्की बारिश होने के कारण जल भराव नहीं है। लेकिन जगह-जगह कीचड़ जमा है।



Source link