हड़ताल पर बैठे नगर निगम कर्मचारी
नगर निगम में तीन माह से वेतन ना मिलने के कारण निगम कर्मचारी आज हड़ताल पर चले गए । निगम कर्मचारियों ने इस हड़ताल के दौरान अपने जीपीएफ, ईपीएफ को भी निगम प्रशासन से दिए जाने की मांग रखी । दोपहर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से मिलने पहुंचे नगर निगम कमिश्नर
.
नगर निगम परिषर में हड़ताल पर बैठे नगर निगम के संविदा, नियमित कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले तीन माह से उन्हें वेतन नहीं दिया गया । वेतन ना मिलने के कारण उन्हें अपने परिवार के लालन पोषण में काफी परेशानी आ रही है घर में राशन तक खत्म पड़ा है ऐसे में अगर वेतन आगे भी नहीं मिला तो कर्मचारियों के परिवार संकट में आ जाएंगे । निगम कर्मचारियों ने इस हड़ताल में अपने जीपीएफ और ईपीएफ भी देने की मांग रखी ।
कर्मचारियों की हड़ताल के बाद उन्हें समझाइश दी गई है कुछ मांगे उनकी जायज है तो कुछ मांगे अभी पूरी करना मुश्किल है । कर्मचारियों का वेतन मिलता है बस कुछ फंडिंग की वजह से वेतन आगे पीछे हो जाता है । आज भी उनका वेतन बनाने का ही काम कर रहे थे लेकिन हड़ताल पर चले गए । बात हो गई है 25 अगस्त तक सभी का वेतन पहुंच जाएगा ।
सतेंद्र सिंह धाकरे निगम कमिश्नर