- Hindi News
- Local
- Mp
- XMadhya Pradesh Sarpanch Accuses Shivraj Cabinet Minister Meena Singh Of Harassment
उमरिया28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सरपंच ने मंत्री मीना सिंह पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने राष्ट्रपति को भेजे पत्र में परिवार सहित इच्छा मृत्यु की मांग की है।
- कैबिनेट मंत्री मीना सिंह का कहना है कि इस मामले में उनका कोई लेना देना नहीं है, सरपंच अपनी कमी छिपाने के लिए उनका नाम ले रहे हैं।
जिले की मानपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत करौंदी टोला के सरपंच ने मंत्री मीना सिंह पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने राष्ट्रपति को भेजे पत्र में परिवार सहित इच्छा मृत्यु की मांग की है। सरपंच ने कहा है कि अगर 2 अक्टूबर से पहले उनकी समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो वे परिवार के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह कर लेंगे। वहीं, मंत्री ने सरपंच के आरोपों से इंकार किया है।
सरपंच ने मंत्री और उनके परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी जमीन पर जुताई कर दी है और अब धमकियां दे रहे हैं। पिछले साल सैकड़ों लोगों के सामने मीना सिंह ने उनके साथ गाली गलौज की। इसके बाद उन्होंने अपने आदिवासी रिश्तेदारों ने उनके पट्टे की जमीन जुतवा दी। इसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं और प्रताड़ित किया जा रहा है। मंत्री के समर्थक पंचायत में बार बार भ्रष्टाचार की झूठी शिकायत कर रहे हैं। सरपंच ने मंत्री को चुनौती दी है कि वे अपनी विधानसभा में सभी पंचायतों की जांच करवा लें। यदि अन्य पंचायतों से अच्छा काम नही निकला तो वे फांसी की सजा के लिए तैयार हैं। सरपंच ने मंत्री पर विकास कार्यों तथा स्वेच्छानुदान में गड़बडिय़ों का आरोप भी सगाया है।
0