MP के इन जिलों में आफत! आंधी तूफान से गिरे पेड़, खरगोन में बरसे ओले; बारिश बनी विलेन

MP के इन जिलों में आफत! आंधी तूफान से गिरे पेड़, खरगोन में बरसे ओले; बारिश बनी विलेन


Last Updated:

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है और कई जिलों में बारिश से लोगों को गर्मी से मुक्ति तो मिली है, लेकिन किसानों की चिंता जरूर बढ़ गई है, क्योंकि खरीदी केंद्रों पर खुले में रखा गेहूं भीग गया है. बताया जा रहा है कि इसे ढकने के लिए कोई भी इंतजाम नहीं था. वहीं बैतूल जिले में तेज हवाएं चली और इससे कई बड़े पेड़ गिरने से रास्ते बंद हो गए.

Zoom

एमपी के कई जिलों में बारिश (AI तस्वीर)

रिपोर्ट-चिरंजन नेरकर

Madhya Pradesh Weather Rain: मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट बदल दी है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है. मौसम विभाग ने पहले ही प्रदेश के 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई थी. पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई है और तेज हवा भी चली है. अभी बालाघाट और नर्मदापुरम जिले में खूब बारिश हुई है, जिससे किसानों का खुले में रखा हुआ गेहूं भीग गया है.

Balaghat Rain: बालाघाट में भीगा 600 क्विंटल गेहूं
बालाघाट जिले में तेज बारिश ने रेलवे स्टेशन पर रखे सरकारी गेहूं को भारी नुकसान पहुंचा दिया. विदिशा से राशन दुकानों में वितरण के लिए पहुंची लगभग 600 क्विंटल गेहूं की खेप अचानक आधे घंटे की तेज बारिश में भीग गई. बताया जा रहा है कि यह गेहूं पिछले तीन दिनों से रेलवे स्टेशन परिसर में शेड के बाहर खुले आसमान के नीचे रखा हुआ था, लेकिन इसे सुरक्षित रखने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई.

गेहूं को बारिश से बचाने के लि तिरपाल की नहीं थी व्यवस्था
बताया जा रहा है कि करीब 10 से 12 हजार बोरियों में रखा गेहूं बारिश के कारण प्रभावित हुआ है. सबसे बड़ा सवाल परिवहनकर्ता और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही पर उठ रहा है, जब मौसम लगातार बदल रहा था और बारिश की संभावना बनी हुई थी, तब भी गेहूं को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट नहीं किया गया. मौके पर ना तो तिरपाल की व्यवस्था की गई और ना ही गोदाम तक समय पर परिवहन किया गया. लेकिन अब सरकारी राशन गरीबों तक पहुंचने से पहले ही खराब होने की कगार पर पहुंच गया है. यह लापरवाही न केवल सरकारी संपत्ति का नुकसान है, बल्कि आम जनता के हक पर भी सीधा प्रहार है.

नर्मदापुरम ने भी बढ़ी किसानों की चिंता
नर्मदापुरम में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अपना रुख बदल दिया. अचानत तेज हवाएं चलने लगी और आंधी के बीच बारिश शुरू हो गई. लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन गेहूं खरीदी केंद्रों पर गेहूं भीग गया. इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. बताया जा रहा है कि खुले में गेहूं की खरीदी हो रही है.

बैतूल में चली तेज आंधी
बैतूल जिले में भी तेज आंधी से जनजीवन प्रभावित हुआ है. इसी वजह से सैकड़ों पेड़ गिर पड़े. कलेक्टर कार्यालय के सामने बिजली के तारों पर सूखा हुआ पेड़ गिर पड़ा. इसके अलावा सारनी में मकान पर बरगद का पेड़ गिर गया. इसके अलावा आम के पेड़ों से बड़ी मात्रा में फल झड़ गए. बारिश की वजह से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बिजली गुल हो गई.

खरगोन में गिरे ओले
खरगोन में भीषण गर्मी ओर तेज धूप के बीच झिरन्या इलाके के पीड़ी जामली में देर शाम को ओलावृष्टि हुई. तेज हव और आंधी के साथ जमकर ओले गिरे और इससे लोग हैरान रह गए. ये ओलावृष्टि बिल्कुल बेमौसम हुई है.

रायसेन में बदला मौसम का मिजाज
इसके अलावा रायसेन जिले में भी तेज हवा के साथ मौसम का मिजाज बिल्कुल बदला हुआ नजर आया. चारों तरफ धूल का गुबार दिखा, जिससे राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी. आंधी की वजह से कई पेड़ गिर गए और निर्माणधीन मकान की दीवारें हिलने लगीं.

अनूपपुर में भी लोगों ने ली राहत की सांस
अनूपपुर जिले में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट लिया और आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई, जिससे नगर के लोगों ने भीषण गर्मी के बीच राहत की सांस ली.

About the Author

गोविन्द सिंहSenior Sub Editor

गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें



Source link