Last Updated:
Aus vs SA 2nd ODI : साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में मैथ्यू ब्रीट्जके और ट्रिस्टन स्टब्स की फिफ्टी के दम पर 277 रन बनाए.
मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में ठोकी फिफ्टीटॉस जीतकर दूसरे वनडे में एडन मार्करम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं कर पाए. कप्तान तो बिना खाता खोले ही वापसी लौटे जबकि रियान रिकल्टन को 8 रन के स्कोर पर जेवियर बार्टलेट ने वापसी की टिकट थमा दिया. 23 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने मैदान पर कदम रखा और धमाकेदार शॉट्स लगाते हुए टीम को मुश्किल से निकाला. टोनी डी जोरजी को 38 रन पर आउट कर एडम जंपा ने साउथ अफ्रीका को जोरदार झटका दिया.
🚨 Change of Innings 🚨
The Proteas close their innings all out for 277 after 49.1 overs. A hard-fought total, built on partnerships throughout. 🇿🇦🏏