हादसे में दंपती, 4 साल की बेटी समेत 4 घायल: एक की हालत गंभीर, सागर रेफर; बीना-सागर रोड पर धनौरा के पास दो बाइक भिड़ीं – Bina News

हादसे में दंपती, 4 साल की बेटी समेत 4 घायल:  एक की हालत गंभीर, सागर रेफर; बीना-सागर रोड पर धनौरा के पास दो बाइक भिड़ीं – Bina News


शुक्रवार शाम बीना-सागर रोड पर धनौरा के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया है।

.

पुलिस के अनुसार, धौर्रा निवासी राम सिंह (35) अपनी पत्नी कुंवर बाई (32) और चार साल की बेटी धनराज के साथ बाइक पर शमशाबाद जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर खिमलासा निवासी छोटेलाल (56) सवार थे, जो बीना से अपने घर लौट रहे थे।

यह हादसा शाम करीब 5:30 बजे हुई। जोरदार टक्कर से दोनों बाइकों पर सवार सभी चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को बीना के सिविल अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने छोटेलाल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत सागर रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।



Source link