Last Updated:
Indore Crime News: इंदौर के मिलन हाइट्स में व्यापारी चिराग जैन की उनके ही घर में चाकू से हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप उनके बिजनेस पार्टनर विवेक जैन पर है.
व्यापारी चिराग जैन की चौंकाने वाली हत्याजानकारी के मुताबिक, चिराग जैन और आरोपी विवेक जैन बिजनेस पार्टनर थे. दोनों के बीच लंबे समय से व्यापार को लेकर विवाद चल रहा था. पुलिस का मानना है कि इसी विवाद के चलते विवेक ने चिराग की हत्या कर दी.
घटना के समय चिराग का 10 साल का बेटा घर पर ही मौजूद था, जिसने पूरे मामले को देखा और बाद में पुलिस को बताया कि उसके पापा के बिजनेस पार्टनर विवेक अंकल ही घर में आए थे. बच्चे की गवाही के बाद पुलिस ने विवेक जैन को मुख्य आरोपी मानते हुए केस दर्ज कर लिया है.पुलिस ने चिराग के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल से कुछ अहम सबूत भी बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है.
रिपोर्ट- मिथिलेश गुप्ता
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें