सब्जी बेचने वाले को बाइक ने टक्कर मारी, मौत: बैतूल के एक परिवार में कमाने वाला ही नहीं रहा; परिवार के सामने खान-पान की समस्या – Betul News

सब्जी बेचने वाले को बाइक ने टक्कर मारी, मौत:  बैतूल के एक परिवार में कमाने वाला ही नहीं रहा; परिवार के सामने खान-पान की समस्या – Betul News



बैतूल के आमला में सब्जी बेचकर आ रहे एक व्यक्ति को बाइक ने टक्कर मार दी। घटना के एक दिन बाद आज उसकी मौत हो गई। परिवार में कमाने वाला वही था। उसकी मौके के बाद परिवार के पास भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई।

.

शुक्रवार शाम पंखा मार्ग पर सड़क हादसा हो गया था। जुनापानी साईखेड़ा निवासी मुन्ना पिता फगना कवड़े (52) सब्जी बेचकर आमला से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पल्सर बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो हुए थे।

चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि मुन्ना कवड़े सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। वहां देर रात तक इलाज चलता रहा, लेकिन आज शनिवार उनकी मौत हो गई।

मुन्ना कवड़े घर के अकेले कमाने वाले थे। उनकी शादी हो चुकी थी और परिवार का भरण-पोषण उन्हीं पर निर्भर था। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया है। आमला पुलिस ने हादसे की डायरी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link