Shameful Record: एशिया कप 2025 का माहौल सेट हो चुका है. मेगा टूर्नामेंट के आगाज में महज 2 हफ्तों का समय बाकी है. 9 सितंबर से एशिया कप 2025 का आगाज हो जाएगा. हाल ही में बीसीसीआई ने टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान भी कर दिया. टीम में एक ऐसा भी गेंदबाज है जिसके करियर पर 5वें मैच में ही दाग लगा था. इसके बावजूद इस खिलाड़ी को स्क्वाड में एंट्री मिल चुकी है. अब एशिया कप में ये गेंदबाज धाक जमाने को तैयार है.
4 ओवर में लुटाए थे 68 रन
हम बात कर रहे हैं उस गेंदबाज की जिसके नाम टी20 क्रिकेट में शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज है. ये गेंदबाज टी20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन लुटाने वाला गेंदबाज साबित हुआ. ये कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के स्टार पेसर प्रसिद्ध कृष्णा हैं जिनके टी20 करियर की शुरुआत में ही करियर पर बड़ा दाग लग गया. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने कृष्णा की जमकर धुनाई कर दी थी. भारत को इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से 5 विकेट की शर्मनाक हार का सामना भी करना पड़ा था.
एशिया कप में हुआ सेलेक्शन
प्रसिद्ध कृष्णा का एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में सेलेक्शन हुआ. उन्हें स्टैंडबाय प्लेयर्स में जगह दी गई है. हालांकि, इन दिनों कृष्णा शानदार फॉर्म में रहे. उन्होंने इंग्लैंड टूर पर 3 टेस्ट मैच खेले जिसमें उनके नाम 14 विकेट दर्ज हैं. इससे पहले कृष्णा ने आईपीएल में भी धमाकेदार गेंदबाजी की थी और टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर साबित हुए थे.
ये भी पढ़ें.. असंभव: 1 ओवर में 39 रन का अटूट रिकॉर्ड… 6, 6, 6, 6, 6, 6 ठोक बेरहम बना बल्लेबाज, सचिन के 100 शतकों से भी बड़ा करिश्मा
कैसे हैं आंकड़े?
प्रसिद्ध कृष्णा के टी20 आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने 5 टी20 मैच टीम इंडिाय के लिए खेले हैं जिसमें उन्होंने 8 विकेट झटके. एशिया कप में अगर कोई गेंदबाज चोटिल होता है और टूर्नामेंट से बाहर होता है तो प्रसिद्ध कृष्णा को टीम इंडिया में मौका मिलेगा. बीसीसीआई ने एशिया कप स्क्वाड में हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को जगह दी है.