देवास के मीरा बावडी स्थित श्री शनिदेव सत्यनारायण मंदिर में शनैश्चरी अमावस्या पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिर में सुबह 6 बजे काकड़ आरती हुई। इसके बाद सजय जोशी और अन्य विद्वान ब्राह्मणों ने श्री शनिदेव का लघुरुद्राभिषेक किया।
.
सुबह 9 बजे से शनिदेव की तंत्रोक्त मंत्रों से 23,000 आहुतियों का हवन प्रारंभ हुआ। हवन में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी शामिल हुए। दोपहर 12:10 बजे हवन की पूर्णाहुति संपन्न हुई। इस अवसर पर मंदिर में 10 क्विंटल फूलों से भव्य फूल बंगला सजाया गया।
रात 8 बजे समाजसेवी प्रेम कांकरवाल ने महाआरती की। महाआरती में शहर के अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महाआरती के बाद सच्चिदानंद भजन मंडल का भजन कार्यक्रम शुरू हुआ। भजन कार्यक्रम देर रात तक चलने की योजना है। मंदिर में दिनभर विभिन्न धार्मिक गतिविधियां होती रहीं।