झुर्रियां और दाग-धब्बे से परेशान, किचन में रखा यह सामान वापस लाएगा निखार, सिर्फ सुबह चेहरे पर करें ये उपाय

झुर्रियां और दाग-धब्बे से परेशान, किचन में रखा यह सामान वापस लाएगा निखार, सिर्फ सुबह चेहरे पर करें ये उपाय


Last Updated:

Home Remedies For Skin: आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीपांकर अत्रे के अनुसार, आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपके चेहरे पर गजब का निखार छा जाएगा.

Skin Care Tips. देखिए हर व्यक्ति अपनी स्किन को चमकाने के लिए तरह-तरह के नुस्खे अपनाता है और तरह-तरह की दवाईयों का भी इस्तेमाल करता है, लेकिन आज हम आपको एक्सपर्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार एक ऐसी वस्तु के बारे में बताने के लिए जा रहे हैं कि जिसका मात्र पानी लगाने से आपकी स्किन चमकने लगेगी. केवल आपको सुबह के समय यह नुस्खा अपनाना है और 1 घंटे बाद इसको पानी से धोना है. आपका चेहरा चमक उठेगा.

आयुर्वैदिक एक्सपर्ट डॉक्टर ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने आयुर्वैदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीपांकर अत्रे से बात की तो उन्होंने बताया कि आपके किचन में चावल रहता है. आपको राइस वॉटर तैयार करने के लिए आप चावल को 24 से 48 घंटे तक पानी में भिगोकर रख दें. उसके बाद उसके पानी को एक बोतल में भर ले स्प्रे की तरह सुबह के समय में अपने चेहरे पर इसे लगाकर 1 घंटे तक रहने दें. उसके बाद इसको पानी से धो ले, ऐसा आप यदि 3 महीने तक करते हैं, तो आपके चेहरे पर ग्लो नजर आएगा और आपका चेहरा चमकने लगेगा.

राइस वॉटर में यह रहता है मौजूद 
एक्सपर्ट डॉक्टर बताते हैं कि राइस वॉटर में अमीनो एसिड होता है जो त्वचा की नमी बनाए रखते हैं और इसे टाइट करने में मदद करते हैं. जिससे झुर्रियां और फाइन लाइंस कम होती है. राइस वॉटर त्वचा को पोषण देता है और इसे हाइड्रेट रखता है जिससे त्वचा चमकदार और स्वस्थ होती है. यह विटामिन मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो शरीर के साथ ही आपकी त्वचा पर अद्भुत तरीके से काम करता है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

झुर्रियां और दाग-धब्बे से परेशान, किचन में रखा यह सामान वापस लाएगा निखार



Source link