Live now
Last Updated:
MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

MP Live News 23 August 2025: मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सुबह 11:15 बजे एमएसएमई कन्वेंशन सेंटर, गोविंदपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने स्टार्टअप एवं उद्यमी महाकुंभ 2025 और लघु उद्योग भारती के नए प्रदेश कार्यालय भवन का लोकार्पण किया. दोपहर 12:45 बजे वे पॉलिटेक्निक चौराहे पर प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए. दोपहर 2 बजे कटनी माइनिंग कॉन्क्लेव में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े, जहां 56,414 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले. माइनवेयर 450 करोड़ का निवेश करेगी. देशभर से 2000 से अधिक खनिज उद्यमियों और निवेशकों ने भाग लिया. आगामी 27 अगस्त को उज्जैन में स्पिरिचुअल कॉन्क्लेव और 31 अगस्त को ग्वालियर में टूरिज्म कॉन्क्लेव होगा.