रेलवे प्रशासन ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग और हजरत निजामुद्दीन के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन अनूपपुर होकर जाएगी।
.
दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन के लिए ट्रेन नंबर 08760 का संचालन 5 अक्टूबर से 23 नवंबर तक होगा। यह ट्रेन हर रविवार को दुर्ग से सुबह 10:45 बजे रवाना होगी। अगले दिन सोमवार को सुबह 11:10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 08761 का संचालन 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक होगा। यह ट्रेन हर सोमवार को हजरत निजामुद्दीन से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। अगले दिन मंगलवार को दोपहर 3 बजे दुर्ग पहुंचेगी।
ट्रेन के प्रमुख स्टॉपेज में रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुडवारा, दमोह, सागर, झांसी और आगरा कैंट शामिल हैं। दोनों दिशाओं में ट्रेन कुल आठ फेरे लगाएगी। यह विशेष ट्रेन त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही है।