90 मिनट में अपने से 6 साल छोटी HR Head से हो गया प्यार, कर लिया शादी का फैसला

90 मिनट में अपने से 6 साल छोटी HR Head से हो गया प्यार, कर लिया शादी का फैसला


Last Updated:

Cheteshwar Pujara and Puja Pabari Love Story: चेतेश्वर पुजारा की मुलाकात अपनी पत्नी पूजा से घर वालों ने कराई थी. महज 90 मिनट की बातचीत में दोनों ने एक दूसरे के साथ जीवनभर रहने का फैसला कर लिया.

भारतीय टीम के मिडिल आर्डर की जान रहे चेतेश्वर पुजारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होंने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में आखिरी बार भारत के लिए खेला था. खराब प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं ने उनको टीम से बाहर कर दिया.

चेतेश्वर पुजारा और पूजा पाबरी की कहानी एक नॉर्मल अरेंज मैरिज से शुरू हुई थी. दोनों को परिवार के दोस्तों के जरिए से एक-दूसरे से मिलवाया गया था. लगभग 90 मिनट की बातचीत के बाद पुजारा और पूजा ने एक-दूसरे को जानने और पसंद ना पसंद जानने के बाद कनेक्शन महसूस हुआ.

पूजा ने Sportskeeda से बात करते हुए पहली मुलाकात के बारे में बताया, जब हम पहली बार मिले हमारी बातचीत शुरू हुई तो वो बेहद साफ दिल और ईमानदार लगे. हम दो अच्छे दोस्तों की तरह थे. यह सब बहुत सहज था और वहीं से सब कुछ शुरू हुआ. (पहली नजर का प्यार?) नहीं, ऐसा नहीं था (हंसते हुए).”

पुजारा और पूजा ने 6 नवंबर 2012 को सगाई की और 13 फरवरी 2013 को शादी की. दोनों ने 23 फरवरी 2018 को एक प्यारी सी बेटी हुई जिसका नाम उन्होंने अदिति रखा.

चेतेश्वर पुजारा से पूजा पाबरी छह साल छोटी हैं और उनका जन्म 16 सितंबर 1993 को हुआ था. पूजा ने रिटेल मैनेजमेंट में एमबीए किया और एक एचआर हेड के तौर पर काम किया .

पूजा ने मुंबई के रचना संसद इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीरियर डिजाइन से इंटीरियर डिजाइन की ट्रेनिंग भी कर रखी है. इस समय पूजा एक बिजनेस वूमन हैं. उन्होंने सफलतापूर्वक अपना इंटीरियर डिजाइन बिजनेस – द ग्रेट ईस्टर्न केयरगिवर्स स्थापित किया है. वह कई चैरिटेबल संगठनों से भी जुड़ी हुई हैं.

साल 2025 में उन्होंने नमिता काला के साथ मिलकर एक किताब पब्लिश की जिसका नाम ‘द डायरी ऑफ ए क्रिकेटर की वाइफ: ए वेरी अनयूजुअल मेमॉयर’ रखा.

homesports

90 मिनट में अपने से 6 साल छोटी HR Head से हो गया प्यार, कर लिया शादी का फैसला



Source link