दुनिया के पांच खूंखार तेज गेंदबाज ऐसे हैं, जो सबसे घातक यॉर्कर गेंदबाजी की वजह से बल्लेबाजों के लिए काल साबित हुए हैं. क्रिकेट की दुनिया में इन 5 खतरनाक तेज गेंदबाजों को यॉर्कर किंग कहा जाता है. इन तेज गेंदबाजों ने मिसाइल की तरह गेंद फेंककर बल्लेबाजों के पैर तक तोड़े हैं. बल्लेबाजों के लिए ऐसे बॉलरों का सामना करना किसी बुरे सपने से कम नहीं है. गति के मामले में इन गेंदबाजों का कोई तोड़ नहीं. आइए दुनिया के 5 सबसे घातक यॉर्कर मारने वाले खूंखार गेंदबाजों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.
1. जसप्रीत बुमराह (भारत)
जसप्रीत बुमराह मिसाइल की तरह गेंद फेंककर बल्लेबाजों के पैर तोड़ने में माहिर हैं. जसप्रीत बुमराह दुनिया के इतने खतरनाक तेज गेंदबाज हैं, जो अपने ओवर के दौरान लगातार छह की छह गेंदें यॉर्कर फेंकने का दम रखते हैं. जसप्रीत बुमराह ने अपने इंटरनेशनल करियर में अभी तक 142 विकेट बल्लेबाजों को बोल्ड करते हुए झटके हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में ये धाकड़ बॉलर 457 विकेट हासिल कर चुका है. जब पिच पर ये गेंदबाज बॉलिंग करने के लिए उतरता है तो वह शेर की तरह बल्लेबाजों का शिकार करता है. ये गेंदबाज मानों तबाही का दूसरा नाम है.
2. लसिथ मलिंगा (श्रीलंका)
श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को दुनिया का सबसे खतरनाक यॉर्कर गेंदबाज माना जाता है. लसिथ मलिंगा ने अपनी तेज रफ्तार वाली यॉर्कर गेंदों से वर्ल्ड क्रिकेट में तहलका मचाया है. लसिथ मलिंगा ने अपने इंटरनेशनल करियर में 171 विकेट बल्लेबाजों को बोल्ड करते हुए झटके हैं. लसिथ मलिंगा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 546 विकेट हासिल किए हैं. लसिथ मलिंगा दुनिया के एकमात्र ऐसे तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 बार लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं. लसिथ मलिंगा के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 बार हैट्रिक लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है.
3. मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क बेहद घातक यॉर्कर मारते हैं. मिचेल स्टार्क को बल्लेबाजों का काल माना जाता है. मिचेल स्टार्क ने अपने इंटरनेशनल करियर में अभी तक 217 विकेट बल्लेबाजों को बोल्ड करते हुए झटके हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में ये धाकड़ बॉलर 725 विकेट हासिल कर चुका है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क कोण के साथ कातिलाना गेंदबाजी करते हुए गेंद को अंदर की तरफ लेकर आते हैं, जिससे बल्लेबाजों को उन्हें खेलना नामुमकिन जैसा ही हो जाता है. मिचेल स्टार्क मिसाइल की तरह गेंद फेंककर बल्लेबाजों के पैर तोड़ने में माहिर हैं.
4. वकार यूनिस (पाकिस्तान)
पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वकार यूनिस अपनी कातिलाना और घातक टो-क्रशिंग यॉर्कर गेंदबाजी के लिए मशहूर रहे हैं. वकार यूनिस ने पास सटीकता और तेजी के साथ बेहद खतरनाक यॉर्कर गेंदें फेंकने की क्षमता थी. वकार यूनिस ने अपने इंटरनेशनल करियर में 253 विकेट बल्लेबाजों को बोल्ड करते हुए झटके हैं. वकार यूनिस ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 789 विकेट हासिल किए हैं. वकार यूनिस ने अपनी टो-क्रशिंग यॉर्कर गेंदों से कई बार बल्लेबाजों के पैर तोड़े हैं. वकार यूनिस गेंद को दोनों तरफ स्विंग करने में माहिर थे.
5. शोएब अख्तर (पाकिस्तान)
‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को दुनिया का सबसे खतरनाक यॉर्कर गेंदबाज माना जाता है. सबसे खास बात यह थी कि शोएब अख्तर लगातार 150 से 155 kmph की गति से घातक यॉर्कर गेंदें मारकर बल्लेबाजों के पैर तोड़ते थे. दुनिया में सबसे तेज गेंद फेंकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी शोएब अख्तर के नाम पर दर्ज है. शोएब अख्तर ने 2003 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ एक गेंद 161.3 kmph की रफ्तार से फेंकी थी. शोएब अख्तर ने अपने इंटरनेशनल करियर में 154 विकेट बल्लेबाजों को बोल्ड करते हुए झटके हैं. शोएब अख्तर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 444 विकेट हासिल किए हैं.