रतलाम बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राकेश शर्मा: पूर्व दो अध्यक्षों को हराया, चेतन केलवा को सचिव पद मिला; सह सचिव पद का रिजल्ट होल्ड – Ratlam News

रतलाम बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राकेश शर्मा:  पूर्व दो अध्यक्षों को हराया, चेतन केलवा को सचिव पद मिला; सह सचिव पद का रिजल्ट होल्ड – Ratlam News


निर्वाचित अध्यक्ष राकेश शर्मा व सचिव चेतन केलवा।

रतलाम बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष राकेश शर्मा होंगे। रविवार रात 12.10 बजे तक अभिभाषक संघ के चुनाव की मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा हुई। रिजल्ट के बाद चेतन केलवा को सचिव चुना गया।

.

वहीं सुनील जैन को उपाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह पंवार को कोषाध्यक्ष और सुनीता वासनवाल को पुस्तकालय सचिव चुना गया।सहसचिव पद की घोषणा नहीं की गई। दो प्रत्याशियों के बीच दो वोटों का अंतर होने के कारण दोबारा सोमवार को सहसचिव पद के वोटों की गिनती की जाएगी।

अध्यक्ष पद के लिए मैदान में थे 4 कैंडिडेट रतलाम अभिभाषक संघ के चुनाव 23 अगस्त (शनिवार) को हुए थे। अध्यक्ष पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें से राकेश शर्मा ने सर्वाधिक 181 वोटों से जीत हासिल की।

मतगणना की प्रोसेस रविवार सुबह 8 बजे शुरू हुई। सुबह 11 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई। रात 12.10 बजे परिणामों की घोषणा की। पहले कार्यकारिणी सदस्यों के वोट की गिनती हुई। आखिरी में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के वोट गिने गए। कुल 748 लोगों में से 672 ने वोट किया था।

2 वोटों का अंतर सहसचिव पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में थे। जिनमें से विकास सोनी को 219 व वीरेंद्र कुलकर्णी को 217 वोट मिले। दोबारा गिनती कराने की मांग की। इस कारण सहसचिव पद की घोषणा नहीं हो पाई। सोमवार को वोटों की गिनती दोबारा की जाएगी।

पूर्व अध्यक्ष को हराया अध्यक्ष पद के लिए 4 उम्मीदवारों में से पूर्व अध्यक्ष सुनील लाखोटिया और दशरथ पाटीदार हार गए। विमल छिपानी भी तीसरी बार अध्यक्ष के लिए खड़े हुए लेकिन वह भी हार गए। पहली बार मैदान में आए राकेश शर्मा ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।

किसे कितने वोट मिले

  • अध्यक्ष पद: राकेश शर्मा 338, दशरथ पाटीदार 157, सुनील लाखोटिया 145, , विमल छिपानी 25।
  • उपाध्यक्ष: सुनील जैन 191, नरेंद्रसिंह चौहान 180, श्रवण यादव 141, भंवरसिंह हाड़ा 137।
  • सचिव: चेतन केलवा 246, हेमंत शर्मा 210, तेजकुमार चौधरी 201।
  • सह सचिव: विकास सोनी 219, वीरेंद्र कुलकर्णी 217, अजयसिंह चंद्रावत 146, शंकर गुर्जर 56। (परिणाम होल्ड पर रखा गया)
  • कोषाध्यक्ष: राजेंद्रसिंह पंवार 253, रविकुमार जैन 155, मनीष महावर 99।
  • पुस्तकालय सचिव: सुनीता वासनवाल 336, विजय नागदिया 280।
  • कार्यकारिणी सदस्य: रीना चौहान 375, दिव्या शर्मा 372, भूपेंद्र सिंह पंवार 354, सोमेश वर्मा 311, अनिल वर्मा 281, सतीश वर्मा 279, यशपाल कैथवास 235, आनंद बैरागी 233 , कमलेश भंडारी 197।



Source link