समारोह में हारमोनियम बजाकर गीत गाते पूर्व सांसद ज्ञान सिंह।
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में श्रीकृष्ण छठी समारोह के दौरान पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री ज्ञान सिंह का अलग अंदाज सामने आया। अपने गृह ग्राम छादा में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने हारमोनियम बजाकर गीत गाए और लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस कार्यक
.
श्रीकृष्ण छठी समारोह में हारमोनियम पर गीत गाते दिखे पूर्व मंत्री
समारोह में जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल भी खंजरी बजाते हुए उनके साथ सुर में सुर मिला रहे थे। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण भी इस अनोखी प्रस्तुति का आनंद उठाते दिखे। ज्ञान सिंह ने हारमोनियम पर पहला-पहला प्यार, भर के आंखों में खुमार, जादूनगरी से आया है कोई जादूगर गीत गाकर श्रोताओं का दिल जीत लिया।
सरल स्वभाव और संगीत प्रेम से जनता के बीच लोकप्रियता और बढ़ी।
गांव के ही नत्थू सिंह ने बताया कि संगीत का शौक उन्हें लंबे समय से है। फुर्सत के पलों में वे अक्सर मंडली में बैठकर हारमोनियम बजाते और गीत गाते हैं। आदिवासी समाज के इस वरिष्ठ नेता का सरल और सहज व्यक्तित्व उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाता है।
रविवार को इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। जिसमें उनका कलाकार रूप साफ झलकता है। वीडियो में उनके घर पर श्रीकृष्ण की झांकी और ढोल-नगाड़े भी नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों और समर्थकों ने इसे खूब साझा किया और सराहा।