बालाघाट-गोंदिया हाईवे पर दो बाइक में टक्कर, युवक की मौत: एक गंभीर, दो को मामूली चोट; महाराष्ट्र जा रहे थे काम के लिए – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट-गोंदिया हाईवे पर दो बाइक में टक्कर, युवक की मौत:  एक गंभीर, दो को मामूली चोट; महाराष्ट्र जा रहे थे काम के लिए – Balaghat (Madhya Pradesh) News


घटना के बाद सड़क पर घायल और क्षतिग्रस्त बाइक्स।

सोमवार की शाम बालाघाट-गोंदिया नेशनल हाईवे क्रमांक 543 में किरनापुर थाना अंतर्गत मर्री और दिगोधा के बीच दो बाइक्स की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर है। जबकि अन्य दो लोगों को हाथ और सिर पर चोटें है। हालांकि इनकी हालत, स

.

बताया जाता है कि हट्टा थाना अंतर्गत खैरगांव निवासी दो भाई आशाराम पांचे और आशीष पांचे, परिचित विशाल पांचे के साथ तीनों, महाराष्ट्र के सतोना बाइक से जा रहे थे। इस दौरान ही किरनापुर थाना अंतर्गत मर्री निवासी सावन पटले, सालेटेका की ओर आ रहा था। मर्री और दिगोधा के बीच दोनों की बाइक की भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों ही बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।

हादसे में घायल हुए आशाराम पांचे और विशाल पांचे।

इस हादसे में 25 वर्षीय आशीष दिलीप पांचे की मौत हो गई। जबकि सावन पटले की हालत गंभीर है। वहीं आशाराम और विशाल पांचे को मामूली चोट आई है। फिलहाल मृतक आशीष के शव को अस्पताल चौकी पुलिस ने मॉर्चुरी में रखवा दिया है। जिसके शव का मंगलवार को पीएम कराया जाएगा।

अस्पताल में एडमिट बाइक चालक।

अस्पताल में एडमिट बाइक चालक।



Source link