छिंदवाड़ा में गणेशोत्सव के लिए ट्रैफिक रूट डायवर्जन: विभाग ने पार्किंग बदली, भारी वाहनों पर 3 दिन रोक, नो एंट्री एरिया बढ़ाए – Chhindwara News

छिंदवाड़ा में गणेशोत्सव के लिए ट्रैफिक रूट डायवर्जन:  विभाग ने पार्किंग बदली, भारी वाहनों पर 3 दिन रोक, नो एंट्री एरिया बढ़ाए – Chhindwara News



छिंदवाड़ा में गणेशोत्सव को देखते हुए शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। बुधवारी बाजार, मटका बाजार और कुम्हारी मोहल्ला क्षेत्र में गणेश प्रतिमाओं का अस्थायी बाजार सजा हुआ है। प्रतिमा खरीदने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या

.

3 दिन रूट डायवर्ट व्यवस्थित यातायात और सुरक्षित प्रतिमा परिवहन के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। भीड़भाड़ वाले मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक डीएसपी आरपी चौबे ने बताया कि 26, 27 और 28 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

पार्किंग व्यवस्था ऐसी होगी 1. दशहरा मैदान पार्किंग – प्रतिमा लेने आने वाले सभी वाहनों की पार्किंग दशहरा मैदान में की जाएगी।

2. प्रतिमा परिवहन रूट – दशहरा मैदान से राजपाल चौक होकर वाहन छापाखाना तक जाएंगे। यहां से बड़े वाहन छापाखाना, पुराना साहू ज्वेलर्स, मालवी पार्क तिराहा, शारदा चौक तिराहा, खिरका मोहल्ला चौराहा, पावर हाउस तिराहा और दुर्गा चौक से होते हुए बाहर निकलेंगे

इन मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री

अनगढ़ हनुमान मंदिर से मटका बाजार तक, बड़ी माता मंदिर से फव्वारा चौक तक, शारदा चौक से राजपाल चौक तक, राजपाल चौक से दशहरा मैदान तक टू-व्हीलर का प्रवेश भी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। फव्वारा चौक से बड़ी माता मंदिर छोटी बाजार तक एक तरफ से ट्रैफिक चालू रहेगा।



Source link