2 गेंद में उड़ाए 2 स्टंप, उमरान का तूफानी कमबैक, लौट आया टीम इंडिया का हथियार

2 गेंद में उड़ाए 2 स्टंप, उमरान का तूफानी कमबैक, लौट आया टीम इंडिया का हथियार


Last Updated:

Umran Malik Buchi Babu: 26 साल के उमरान मलिक ने बुची बाबू टूर्नामेंट में ओडिशा के खिलाफ दो बल्लेबाजों को जिस अंदाज में आउट किया, उससे फैंस में भारी उत्साह है. इसे भारतीय स्पीडस्टार का कमबैक कहा जा रहा है.

2 गेंद में उड़ाए 2 स्टंप, उमरान का तूफानी कमबैक, लौट आया टीम इंडिया का हथियारबुची बाबू टूर्नामेंट में उमरान मलिक का प्रदर्शन
नई दिल्ली: क्रिकेट की दुनिया में तूफानी गेंदबाजों का अपना जलवा है. जब भारत के फर्राटा गेंदबाजों की बात आती है तो सबसे पहले उमरान मलिक याद आते हैं. कश्मीर की घाटियों से निकला यह नौजवान कभी टीम इंडिया का शोएब अख्तर कहलाता था. लेकिन पिछले इंजरी, फिटनेस और खराब फॉर्म ने उन्हें चर्चा से ही दूर कर दिया. आईपीएल 2024 में मौके नहीं मिले. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने उन्हें रिलीज कर दिया. अचानक से करियर पर सवाल उठने लगे. लोगों ने पूछा कि क्या उमरान शुरू होने से पहले ही खत्म हो गए?

लेकिन वो खिलाड़ी ही क्या, गिरकर दोबारा उठ न सके. उमरान मलिक ने यही किया. बुची बाबू टूर्नामेंट में अपने घरेलू स्टेट जम्मू कश्मीर के लिए खेलते हुए ओडिशा के खिलाफ उन्होंने दो गेंदों में दो बल्लेबाजों के स्टंप उखाड़ दिए. ओवर की पांचवीं गेंद पर मुंडे ने उमरान की गेंद को रोकने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी किनारे से टकराकर स्टंप्स उड़ा गई फिर उमरान ने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर बल्लेबाज का मिडिल स्टंप उखाड़ दिया.



Source link