Last Updated:
Mp Weather Update: सागर में गणेश चतुर्थी के दिन कुछ स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है, मौसम विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर मॉडरेट टू हाई रेन होने के आसार हैं. मंगलवार को भी शहर में बारिश हुई थी .

बुधवार को सुबह से ही आसमान साफ है और तेज धूप निकली हुई है लेकिन दोपहर के बाद बारिश होने के आसार जताए गए हैं. लेकिन टेंपरेचर में अभी उछाल देखने को मिलेगा जिससे आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी सता सकती है. <span style=”color: currentcolor;”>मौसम खुला होने की वजह से सागर के लोगों में खुशी तो है लेकिन साथ ही जल्द ही तेज धूप से लोगों को परेशानी हो सकती है. </span>

सागर में पिछले 48 घंटे में टेंपरेचर 5 डिग्री के उछाल पर आ गया है दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया न्यूनतम तापमान 23 डिग्री पर पहुंच गया है. दिन और रात के तापमान में 7 डिग्री का अंतर है बुधवार को उसमें और तेजी देखी जा रही है.

हालांकि मौसम में रोज बदलाव देखने को मिल रहे हैं और नए अपडेट सामने आ रहे हैं नए अपडेट के अनुसार 29 अगस्त नहीं 31 अगस्त से अब झमाझम बारिश के आसार हैं और इसके संकेत 30 अगस्त से ही देखने को मिलने लगेंगे

31 अगस्त से शुरू होने वाला बारिश का सिलसिला 4 सितंबर तक जारी रहेगा इस दौरान 115 मिली मीटर से लेकर 204 म तक बारिश 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और कहीं-कहीं पर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी बन सकती है

सागर जिले में इस सीजन में अभी तक 985 mm औसत बारिश हो चुकी हैं. जिसमें देवरी में सबसे ज्यादा 1302.2 mm यानी 50 इंच वर्षा हुई, सागर केन्द्र में 840.3 mm, जैसीनगर में 932. 0 mm., राहतगढ़ में 1190.4 mm., बीना में 903.2 mm., खुरई में 1105.2 mm, हुई है.

मालथौन में 890.3 mm., बण्डा में 784.0 mm, शाहगढ में 802.8 , गढ़ाकोटा में 842.0<br />mm,रहली में 802.5 , देवरी में 1216.2 तथा केसली में 1141.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है.

इधर मौसम में हो रहे लगातार बदलाव की वजह से अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है 1000 से अधिक लोग पहुंच रहे है. इनमें 70% केस डेंगू से संदिग्ध आ रहे हैं इसके अलावा सर्दी जुकाम और वायरस का प्रकोप भी चल रहा है