Last Updated:
Rinku singh fifty: रिंकू सिंह फॉर्म में लौट आए हैं. उनकी टीम ने लगातारी चौथी जीत दर्ज की. रिंकू ने कप्तानी पारी खेली. अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच मैच में मेरठ मावरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को…और पढ़ें
रिंकू सिंह ने कप्तानी पारी खेली. स्वास्तिक 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए. उस वक्त तक टीम 73 रन बना चुकी थी. यहां से कप्तान रिंकू सिंह ने ऋतुराज शर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 94 रन जुटाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया. रिंकू सिंह 27 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में चार छक्के और तीन चौके शामिल रहे, जबकि ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ ऋतुराज शर्मा ने 37 गेंदों में 74 रन की नाबाद पारी खेली. इनके अलावा ऋतिक वत्स ने 8 गेंदों में 35 रन जुटाए। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 233 रन बना दिए.
यहां से मोहम्मद सैफ ने समीर चौधरी के साथ पांचवें विकेट के लिए 48 रन जुटाए.सैफ 18 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि समीर चौधरी ने 25 गेंदों में चार छक्कों और तीन चौकों की मदद से 46 रन की पारी खेली. विपक्षी टीम के लिए यश गर्ग और जीशान अंसारी ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि विजय कुमार और कार्तिक त्यागी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें