‘अगर मैं दलीप ट्रॉफी खेल सकता हूं तो टी20 क्यों नहीं?’ शमी का फूटा गुस्सा

‘अगर मैं दलीप ट्रॉफी खेल सकता हूं तो टी20 क्यों नहीं?’ शमी का फूटा गुस्सा


Last Updated:

Mohammed Shami reacts after Asia Cup Snub: मोहम्मद शमी ने एशिया कप टीम से इग्नोर किए जाने के बाद पहला बयान दिया है.शमी ने कहा कि अगर वह दलीप ट्रॉफी खेल सकते हैं तो टी20 क्यों नहीं.उन्होंने कहीं न कहीं चयनकर्ताओ…और पढ़ें

'अगर मैं दलीप ट्रॉफी खेल सकता हूं तो टी20 क्यों नहीं?' शमी का फूटा गुस्सामोहम्मद शमी ने टीम से बाहर किए जाने पर दी पहली प्रतिक्रिया.
नई दिल्ली. मोहम्मद शमी ने एशिया कप टीम से इग्नोर होने के बाद पहला बयान दिया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एशिया कप के लिए हाल में 15 सदस्यीय टीम मेन टीम और 5 रिजर्व खिलाड़ियों की घोषणा की थी, लेकिन शमी इनमें से किसी का भी हिस्सा नहीं थे.आईसीसी टूर्नामेंट में शमी का प्रदर्शन शानदार रहता है. 2023 के वनडे विश्व कप में शमी ने 7 पारियों में 24 विकेट लिए थे, जबकि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में वह भारत के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. लेकिन चयनकर्ताओं ने एशिया कप के लिए उन्हें दरकिनार कर दिया.

कुछ लोगों का मानना ​​था कि मोहम्मद शमी शायद एशिया कप के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हैं. लेकिन यह तेज गेंदबाज 28 अगस्त से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी में खेलेगा. इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने इस बात की ओर इशारा किया कि वह सभी टूर्नामेंटों के लिए उपलब्ध हैं. लेकिन चयन उनके हाथ में नहीं है।

‘मैं चयन न होने के लिए किसी को दोष नहीं दूंगा’
मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने न्यूज24 स्पोर्ट्स से कहा, ‘मैं चयन न होने के लिए किसी को दोष नहीं दूंगा और न ही इसकी शिकायत करता हूं. अगर मैं टीम के लिए सही हूं, तो मुझे चुन लीजिए. अगर नहीं, तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है. चयनकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छी टीम चुनें. मुझे अपनी क्षमताओं पर पूरा भरोसा है और जब भी मुझे मौका मिलेगा, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा. मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं. अगर मैं दलीप ट्रॉफी खेल सकता हूं, तो टी20 क्रिकेट क्यों नहीं खेल पाऊंगा?’

शमी ने वापसी को लेकर कही ये बात
मौजूदा स्थिति के अनुसार, मोहम्मद शमी का किसी भी फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व करना तय नहीं है. हां, उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में 5 मैचों में 9 विकेट लिए, लेकिन 2023 के स्तर के आसपास भी नहीं पहुंच पाए. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में उनका प्रदर्शन औसत से कम रहा. उन्होंने 11.23 की इकोनोमी रेट से 6 विकेट लिए.

‘मैंने फिटनेस टेस्ट ब्रोंको पास कर लिया है’
शमी ने आगे कहा, ‘फिलहाल, मुझे (अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी की) कोई उम्मीद नहीं है. अगर वे मुझे खिलाते हैं, तो मैं अच्छा प्रदर्शन करने और अपना सौ फीसदी देने की कोशिश करूंगा. वे मुझे खिलाएं या नहीं, यह मेरे हाथ में नहीं है. अगर मैं दलीप ट्रॉफी, पांच दिवसीय क्रिकेट खेल रहा हूं, तो मैं सभी प्रारूपों के लिए उपलब्ध हूं. मुझे बेंगलुरु बुलाया गया था, और मैंने फिटनेस टेस्ट (ब्रोंको) पास कर लिया है, और अब मैं वापसी के लिए तैयार हूं.’

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

‘अगर मैं दलीप ट्रॉफी खेल सकता हूं तो टी20 क्यों नहीं?’ शमी का फूटा गुस्सा



Source link