Last Updated:
Which number to dial first on snake or dog bite: क्या आपको मालूम है कि अगर आपको कुत्ता या सांप ने काट लिया तो सबसे पहले कौन सा नंबर मिलाना चाहिए? नहीं! तो आज ही इस नंबर को फोन में सेव कर लें. भारत सरकार के …और पढ़ें
कुत्ता या सांप काट लें तो सबसे पहले मिला दें ये नंबर.. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत एनसीडीसी की नेशनल रेबीज कंट्रोल प्रोग्राम के तहत यह हेल्पलाइन शुरू की गई है. जो भारत के पांच राज्यों में फिलहाल सुविधा दे रही है. इनमें राजधानी दिल्ली भी शामिल है, जहां आवारा कुत्तों को लेकर हाल ही में काफी बवाल हुआ था. इस हेल्पलाइन पर न केवल कुत्ते, बिल्ली और बंदर के काटने के बाद सलाह ली जा सकती है बल्कि अगर किसी को सांप काट लेता है तो भी इसी नंबर पर फोन करके मदद मांगी जा सकती है.
डॉग बाइट या स्नेक बाइट के लिए भारत सरकार का यहरेबीज हेल्पलाइन नंबर है 15400. आप कहीं भी है.
रेबीज हेल्पलाइन नाम से चल रही इस टोल फ्री हेल्पलाइन पर न सिर्फ कु हैं, अपने फोन से इस नंबर को डायल करके मदद ले सकते हैं. यह हेल्पलाइन कुत्ते के काटने के बाद फर्स्ट एड और उसके बाद रेबीज से बचने के लिए क्या करना चाहिए, इसकी जानकारी देती है. इतना ही नहीं इस नंबर से आप अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र की जानकारी भी ले सकते हैं, जहां कुत्ते के काटने के बाद एंटी रेबीज वैक्सीन और एंटी रेबीज सीरम दिया जाता है.
इन पांच राज्यों में काम करती है हेल्पलाइन
फिलहाल यह हेल्पलाइन इन पांच राज्यों नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, असम, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में काम कर रही है.
अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ और रियल एस…और पढ़ें
अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ और रियल एस… और पढ़ें