Last Updated:
Indore Shraddha Missing case Update: मध्यप्रदेश के श्रद्धा और करनयोगी के विवाह विवाद ने परिवार में दरार ला दी है. श्रद्धा के पिता अनिल तिवारी ने कहा कि दोनों बालिग हैं और श्रद्धा अपने पति के साथ जाना चाहती है.
पिता ने खोला दिल का दर्दश्रद्धा के पिता अनिल तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने दोनों बच्चों से बातचीत की है और वे दोनों अब बालिग हैं. उन्होंने बताया, “श्रद्धा जो है, वह करन के साथ जाना चाह रही है, हमारे साथ नहीं,”. उन्होंने यह भी कहा कि वे चाहते थे कि दोनों पहले अलग रहें और करीब दस दिनों बाद शादी करें, लेकिन बच्चे इस बात के लिए तैयार नहीं थे.
वहीं कुछ समय बाद ही पिता की नारजागी भी सामने आ गई. उन्होंने व्हाट्सएप पर श्रद्धा की फोटो के साथ एक स्टेटस लगाया जिसमें लिखा था, “आज के बाद यह बच्ची मेरे लिए मर चुकी है. आज के बाद मेरा उससे कोई लेना-देना नहीं है. आगे जो कुछ होगा उसकी जवाबदारी उसकी स्वयं की है, ना कि मेरी.”
परिवार की कोशिश है कि इस विवाद को सुलझाया जाए, लेकिन दोनों पक्षों की जिद ने स्थिति को जटिल बना दिया है. अब देखने वाली बात यह होगी कि इस मामले का समाधान किस तरह होता है और श्रद्धा-करण की नई जिंदगी पर इसका क्या असर पड़ता है.
रिपोर्ट- मिथिलेश गुप्ता
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें