मुरैना के महुआ देव मंदिर पर मोरछठ मेला लगा: दूल्हे की सेहरे की मोहर का विसर्जन संस्कार हुआ – Morena News

मुरैना के महुआ देव मंदिर पर मोरछठ मेला लगा:  दूल्हे की सेहरे की मोहर का विसर्जन संस्कार हुआ – Morena News



मुरैना के महुआ थाना क्षेत्र स्थित प्राचीन महुआ देव महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार को मोर छठ मेले का आयोजन हुआ। इस मेले की विशेषता है दूल्हे के सेहरे पर लगी मोहर का विसर्जन, जिसे परिजन मंदिर परिसर के कुंड में कराते हैं।

.

दरअसल, शादी के बाद दूल्हे के सेहरे पर लगी मोहर का विसर्जन परंपरागत रूप से देश में केवल दो ही स्थलों पर किया जाता है। पहला कुंड राजस्थान के धौलपुर जिले के मच्छ कुंड में स्थित है, जबकि दूसरा मुरैना के महुआ देव मंदिर परिसर में बना कुंड है। यह विशेष संस्कार हर साल मोर छठ के दिन ही किया जाता है।

शादी के एक साल बाद निभाई जाती है रस्म परंपरा के अनुसार, विवाह के एक वर्ष बाद मोर छठ पर्व पर दूल्हे के परिजन मंदिर पहुंचकर मोहर का विसर्जन करते हैं। इस अवसर पर महुआ देव मंदिर में दो दिवसीय मेला भी लगता है, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।

इस अनोखी परंपरा को देखने और निभाने के लिए भी महुआ देव मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी और श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ मोहर विसर्जन की रस्म पूरी की।



Source link