Last Updated:
बीसीसीआई की नाकामी सामने आने लगी है. ड्रीम 11 के बाहर होने के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड को जर्सी स्पॉन्सर ढूढना मुश्किल हो गया है. भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आगामी एशिया कप में बिना जर्सी स्पॉन्सर के मैदान पर…और पढ़ें
जर्सी पर बिना स्पॉन्सर के खेलेगी टीम इंडिया. बीसीसीआई (BCCI) का ड्रीम 11 (Dream11) के साथ करार टूट गया है.गेमिंग बिल के आने से अब ऑनलाइन रियल मनी गेम नहीं खेले जा सकेंगे. बीसीसीआई के साथ ड्रीम 11 का करार 2026 तक था लेकिन ये बीच में ही खत्म हो गया. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को अंतरिम अध्यक्ष राजीव शुक्ला की अध्यक्षता में बीसीसीआई की एक आपात बैठक हुई. बैठक में नए स्पॉन्सर की तलाश को लेकर चर्चा हुई, लेकिन बीसीसीआई ने कोई समयसीमा तय नहीं की.
पिछले सप्ताह संसद के दोनों सदनों में ऑनलाइन गेमिंग के प्रचार और विनियमन विधेयक 2025 के पारित होने और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिलने के बाद ड्रीम11 ने कहा कि उसने अपने प्लेटफॉर्म पर सभी पैसे-आधारित ऑनलाइन गेमिंग प्रतियोगिताओं को निलंबित कर दिया है. सैकिया ने आईएएनएस से कहा, ‘नए कानून के तहत बीसीसीआई के लिए ड्रीम11 या किसी अन्य समान गेमिंग कंपनी के साथ काम जारी रखना मुश्किल होगा. इसलिए एक बाधा है और मुझे नहीं लगता कि बीसीसीआई अब ड्रीम11 के साथ काम जारी रख पाएगा. हम इस समय वैकल्पिक उपाय पर विचार कर रहे हैं.’
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें