कटनी में 40 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौत: सीमेंट फैक्ट्री में प्रोफाइल शीट पर वेल्डिंग के दौरान हुआ हादसा – Katni News

कटनी में 40 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौत:  सीमेंट फैक्ट्री में प्रोफाइल शीट पर वेल्डिंग के दौरान हुआ हादसा – Katni News



40 फीट की ऊंचाई पर प्रोफाइल शीट पर वेल्डिंग के दौरान मजदूर का पैर फिसल गया।

कटनी के झिंझरी चौकी क्षेत्र स्थित मीरा सीमेंट कंपनी में शुक्रवार वेल्डिंग काम के दौरान 22 साल के मजदूर अमन बर्मन की मौत हो गई। अमन गुलवारा गनियारी गांव का रहने वाला था।

.

40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरा

शाम करीब 4 बजे वह 40 फीट की ऊंचाई पर प्रोफाइल शीट पर वेल्डिंग कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे जा गिरा।

कंपनी की गाड़ी से घायल अमन को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

झिंझरी चौकी प्रभारी प्रियंका राजपूत के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link