शवों को पीएम के लिए अस्पताल में लाया गया है।
सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बिजरी में शुक्रवार रात पुरानी रंजिश के चलते दो परिवारों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान एक पक्ष के पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई। वारदात की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई।
.
जानकारी के मुताबिक, लोधी समाज के दो परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात यह विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट में भागीरथ लोधी और उनका पुत्र राजकुमार लोधी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज से पहले ही दोनों की मौत हो गई।
गांव में पुलिस बल तैनात घटना की सूचना मिलते ही बंडा एसडीओपी प्रदीप वाल्मिकी, थाना प्रभारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल गांव में सन्नाटा पसरा है और लोग घटना को लेकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।