Karwachauth’s market is ready, automobile sector also accelerates | सज गया करवाचौथ का बाजार, ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी आई तेजी

Karwachauth’s market is ready, automobile sector also accelerates | सज गया करवाचौथ का बाजार, ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी आई तेजी


भिंड17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

त्योहारी सीजन में बाजार में महिलाओं की भीड़, करवाचौथ के लिए खरीदारी करती महिलाएं।

  • खरीदी होने से व्यापारियों के चेहरे खिले, लेकिन कोरोना की लापरवाही पड़ सकती है भारी
  • करवा चौथ के लिए खरीदारी में जुटीं महिलाएं

दीपावली न केवल महापर्व है बल्कि बाजार के लिए से महत्वपूर्ण है। दीपावली के लिए लोग जमकर खरीदारी करते हैं। इसका असर ऑटोमोबाइल, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, सराफा समेत पूरे मार्केट पर दिखाई देता है। अब कोरोना संक्रमण के बीच बाजार पूरी तरह से अनलॉक हो चुके हैं। इन दिनों बाजार में करवाचौथ को लेकर भी भीड़भाड़ हो रही है। नवरात्र और दशहरा के बाद दीपावली पर ऑटोमोबाइल सेक्टर के एक बार फिर बूम पर आने की उम्मीद की जा रही है। कार और दूसरे चार और दो पहिया वाहनों की बुकिंग की प्रक्रिया फिर से चल पड़ी है।

दीपावली पर सराफा बाजार के मंदी से उबरने की उम्मीद:
ज्वेलरी शोरूम और सराफा कारोबारियों के त्योहारी सीजन को देखते हुए नए डिजाइन के आभूषणों का कलेक्शन ग्राहकों के लिए तैयार रखा है। केंद्र सरकार के बाद प्रदेश सरकार द्वारा अब लॉकडाउन नहीं लगाने की घोषणा से बाजार उत्साहित है। त्योहारों के मुहूर्त पर खरीदी के साथ ही मांगलिक कार्यों में आभूषणों की बिक्री होती है। धनतेरस और पुष्य नक्षत्रों पर शुभ मुहूर्त में लोग निवेश के लिहाज से आभूषण खरीदते हैं।

सराफा कारोबारी कहते हैं कि अल्प बचत से लेकर अच्छी कमाई वाले लोग, सभी अपनी क्षमता के मुताबिक ज्वेलरी खरीदते हैं। लॉकडाउन में मांगलिक कार्य भी प्रभावित हुए। अब अनलॉक होने के साथ ही त्योहार और उसके बाद शादी के मुहूर्त के कारण सराफा बाजार में रौनक लौटेगी।अनलॉक के दौरान बाजार में खरीद फरोख्त के दौरान लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं जबकि यह इन दिनों बेहद जरूरी है। क्योंकि कोरोना संक्रमण कम जरूर हुआ है खत्म नहीं हुआ है। महिलाएं हों या पुरुष अधिकांश के द्वारा मास्क का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। दुकानदार भी मास्क लगाने में कोताही बरत रहे हैं।

करवाचौथ पर चूड़ी, आभूषणों की खरीदारी, साड़ी की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़
4 नवंबर को करवाचौथ व्रत के लिए बाजार में महिलाओं की गहमा गहमी शुरू हो गई है। इनकी भीड़ भाड़ कपड़ा, सौंदर्य प्रसाधन, चूड़ी, आभूषण आदि की दुकानों पर देखी जा रही है। अनलॉक में ब्यूटी पार्लर भी चालू हो गए हैं। इन पर महिलाएं पहुंचने लगी हैं। कई पार्लर पर बुकिंग की स्थिति बन रही है। इसी प्रकार कपड़े की दुकानों भीड़भाड़ दिखाई दे रही है। कपड़ों में सर्वाधिक खरीदारी साड़ी की हो रही है। बाजार में दुकानों पर दोपहर बाद सर्वाधिक गहमा गहमी हो रही है।

टू व्हीलर कंपनियां दे रहीं लुभावने ऑफर:
त्योहारों पर दोपहिया वाहनों की बिक्री खूब होती है। इसे देखते हुए ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े व्यापारियों ने पर्याप्त स्टॉक रखने के लिए गाड़ियों का ऑर्डर कर दिया है। इससे लोगों को तुरंत गाडिय़ां मिल जाएंगी। हीरो और होंडा दोनों बड़ी टू व्हीलर कंपनियों ने त्योहार को ध्यान में रख कर कई ऑफर शुरू किए हैं। इसी प्रकार बजाज सहित अन्य कंपनियों द्वारा स्टॉक किया जा रहा है। नवरात्र और दशहरा के बाद लोग दीपावली के दिनों में विशेष मुहूर्त गाडिय़ां उठाने के लिए बुकिंग कर रहे हैं।



Source link