W,W,W.. एशिया कप से पहले इस खूंखार गेंदबाज की हैट्रिक, विकेटों की आग उगलकर बनाया महारिकॉर्ड

W,W,W.. एशिया कप से पहले इस खूंखार गेंदबाज की हैट्रिक, विकेटों की आग उगलकर बनाया महारिकॉर्ड


Dilshan Madushanka Claims Explosive Hat Trick: श्रीलंका के खूंखार तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेले गए पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में हैट्रिक लेकर तहलका मचा दिया है. दिलशान मदुशंका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ इस वनडे इंटरनेशनल मैच के आखिरी ओवर में हैट्रिक लेकर श्रीलंका को 7 रन से रोमांचक जीत दिला दी. श्रीलंका के 299 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे को आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी, लेकिन दिलशान मदुशंका ने मैच का पासा ही पलटकर रख दिया.

एशिया कप से पहले इस खूंखार गेंदबाज की हैट्रिक

जिम्बाब्वे को मैच के आखिरी ओवर में जब जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी, तब दिलशान मदुशंका ने ओवर की पहली ही गेंद पर सिकंदर रजा को 92 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया और फिर अगली ही गेंद पर ब्रैड इवांस को फाइन लेग पर कैच आउट करा दिया. ब्रैड इवांस बिना खाता खोले ही आउट हो गए. दिलशान मदुशंका ने ओवर की तीसरी गेंद पर रिचर्ड नगारवा का मिडिल स्टंप उखाड़ दिया. रिचर्ड नगारवा भी बिना खाता खोले ही आउट हो गए.

Add Zee News as a Preferred Source


नहीं जड़ पाए तिहरा शतक… टूट गया था दिल, 290 और 300 रन के बीच में आउट हुए ये 6 महान बल्लेबाज

विकेटों की आग उगलकर बनाया महारिकॉर्ड

दिलशान मदुशंका ने आखिरी तीन गेंदों पर केवल दो रन दिए. श्रीलंका के 299 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 50 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 291 रन ही बना पाई. दिलशान मदुशंका ने 10 ओवर में 64 रन देकर 4 विकेट झटके. दिलशान मदुशंका ने आखिरी ओवर में हैट्रिक लेकर श्रीलंका को 7 रन से रोमांचक जीत दिला दी. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी के अंत में रनों का अंबार लगा दिया. 13 ओवर में 161/5 का स्कोर हो जाने के बाद जनिथ लियानागे और कामिंडु मेंडिस ने श्रीलंका को संभाला.

जनिथ लियानागे ने 47 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए

जनिथ लियानागे ने 47 गेंदों पर नाबाद 70 और कामिंडु ने 36 गेंदों पर 57 रन बनाए. दोनों ने 83 गेंदों पर 137 रन जोड़कर जिम्बाब्वे के लिए एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा. जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 4 गेंदों में अपने पहले दो विकेट गंवा दिए, लेकिन कार्यवाहक कप्तान सीन विलियम्स और बेन कुरेन ने तीसरे विकेट के लिए 118 रन जोड़कर घरेलू दर्शकों में उम्मीद जगाई.

इंटरनेशनल क्रिकेट में इस क्रिकेटर ने किए हैं सबसे ज्यादा रन आउट, रन चुराने से पहले भी 100 बार सोचते थे बल्लेबाज

दिलशान मदुशंका ने 4 विकेट लिए

बेन कुरेन ने 70 रन बनाए, लेकिन सिकंदर रजा और टोनी मुनयोंगा (नाबाद 43) के बीच छठे विकेट के लिए 128 रनों की साझेदारी ने जिम्बाब्वे को जीत के करीब पहुंचाया, जिसके बाद दिलशान मदुशंका ने शानदार पारी खेली. श्रीलंकाई तेज गेंदबाज ने 62 रन देकर 4 विकेट लिए. जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग एर्विन गुरुवार को पिंडली में चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए, जिसके बाद विलियम्स ने कप्तानी संभाली. दो मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच रविवार को खेला जाएगा, जिसके बाद तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे.



Source link