MP LIVE News 31 August: मुरैना-ग्वालियर में गरजेंगे सीएम मोहन यादव, देखें पूरा शेड्यूल – कहां-कहां देंगे सौगातें

MP LIVE News 31 August: मुरैना-ग्वालियर में गरजेंगे सीएम मोहन यादव, देखें पूरा शेड्यूल – कहां-कहां देंगे सौगातें


Live now

Last Updated:

MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

MP LIVE News Today: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम (मुरैना एवं ग्वालियर दौरा)

प्रस्थान एवं आगमन

10:20 AM – भोपाल से ग्वालियर के लिए प्रस्थान

10:45 AM – मुरैना जिले में आगमन

जन संवाद व स्थानीय कार्यक्रम

11:00 AM – ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सहभागिता

12:25 PM – स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत

हाइड्रोजन निर्माण इकाई का भूमिपूजन

स्थानीय उद्योगपतियों के साथ संवाद (उद्योग विभाग से संबंधित)

स्थल परिवर्तन (हेलीपेड मूवमेंट)

12:55 PM – शनिचरा हेलीपेड आगमन

01:10 PM – पोरसा हेलीपेड, जिला मुरैना आगमन

धार्मिक व शैक्षिक कार्यक्रम

01:15 PM – आसमानी माता मंदिर, ग्राम उरेठी में स्थानीय कार्यक्रम

01:25 PM – सांदीपनि विद्यालय, ग्राम राजौधा में कार्यक्रम

राजौधा कॉलेज का भूमिपूजन

सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण एवं आमसभा संबोधन

अम्बाह कार्यक्रम

02:45 PM – पोरसा से हेलीपेड अंबाह (मुरैना) आगमन

03:00 PM – अटल पार्क, अंबाह में कार्यक्रम

04:05 PM – स्थानीय कार्यक्रम में भागीदारी

04:30 PM – हेलीपेड अंबाह से ग्वालियर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान

ग्वालियर में कार्यक्रम

06:05 PM – थाटीपुर चौराहा, ग्वालियर में आगमन

07:20 PM – भोपाल वापसी

August 31, 2025 07:17 IST

आज ‘मन की बात’ से देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, सीएम और बीजेपी नेता सुनेंगे बूथों से लाइव

नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम से देश को संबोधित करेंगे. मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुरैना जिले के पीपरसेवा बूथ से इसे सुनेंगे. वहीं, प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खण्डेलवाल सिवनी मालवा के केसला मंडल में कार्यक्रम में भाग लेंगे. बीजेपी नेताओं द्वारा बूथ स्तर पर व्यापक सहभागिता तय की गई है.

August 31, 2025 07:16 IST

मोदी की मां पर अपशब्द से मचा सियासी भूचाल! कांग्रेस दफ्तर तक महिला मोर्चा का हल्ला बोल

मध्यप्रदेश में बीजेपी महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. राजधानी भोपाल में दोपहर 12:30 बजे रेडक्रॉस चौराहे से कांग्रेस कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला जाएगा. यह प्रदर्शन कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की मां पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में हो रहा है. प्रदेशभर में विरोध-प्रदर्शन की योजना बनाई गई है.

August 31, 2025 07:15 IST

भोपाल में न्यूज़ 18 की खबरों का बड़ा असर, ब्लैक स्पॉट्स पर अब चलेगा बुलडोजर

Bhopal News: न्यूज़ 18 की रिपोर्ट का बड़ा असर भोपाल में देखने को मिला है. शहर के 16 ब्लैक स्पॉट्स को रीडिज़ाइन करने का फैसला लिया गया है. पहले चरण में 3 करोड़ रुपए की लागत से राजभवन, व्यापमं और 1250 चौराहे पर सुधार कार्य शुरू होगा. सुप्रीम कोर्ट कमेटी की रिपोर्ट के बाद यह कदम उठाया गया है.

homemadhya-pradesh

MP LIVE News: मुरैना-ग्वालियर में गरजेंगे सीएम मोहन यादव, देखें पूरा शेड्यूल



Source link