आधुनिक और जैविक खेती से आय में वृद्धि: मंदसौर किसान सभा में कलेक्टर अदिति गर्ग का आह्वान, अरंडी-उद्यानिकी फसलों पर जोर – Mandsaur News

आधुनिक और जैविक खेती से आय में वृद्धि:  मंदसौर किसान सभा में कलेक्टर अदिति गर्ग का आह्वान, अरंडी-उद्यानिकी फसलों पर जोर – Mandsaur News


मंदसौर में रविवार को आयोजित किसान सभा में कलेक्टर अदिति गर्ग ने किसानों को आधुनिक खेती अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक पद्धतियों से उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि होगी। प्रशासन जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष केंद्र स्थापित कर

.

किसानों को नई तकनीकों से जोड़ा जा रहा है। अलसी के डंठल से रेशा बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर मशीन विकसित की जा रही है। किसानों को फसल अवशेष नहीं जलाने की सलाह दी गई है। प्रशासन अरंडी की खेती को प्रोत्साहित करेगा। खेत की मेड़ों पर अरंडी के बीज लगाए जाएंगे। मंदसौर में अरंडी से औषधि निर्माण के उद्योग स्थापित होंगे। स्थानीय बाजार न मिलने पर बीज इंदौर भेजे जाएंगे।

कलेक्टर ने उद्यानिकी फसलों की ओर बढ़ने का सुझाव दिया। पारंपरिक फसलों की तुलना में इनसे 12 गुना तक अधिक आय संभव है। जिले में सोयाबीन में पीला मोजेक रोग का सर्वे चल रहा है। फसल बीमा की राशि के लिए तहसील स्तर पर जांच जारी है। त्रुटियों को दूर किया जाएगा। प्रशासन किसानों के साथ हर कदम पर खड़ा है।

देखिए तस्वीरें…



Source link