महिला को गंभीर हालत में सागर रेफर किया गया है।
बीना में एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। उसकी नाक काट दी। गाल और हाथों पर भी गंभीर चोटें पहुंचाई। जब महिला की मामी उसे बचाने आई तो आरोपी ने उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया।
.
मामला खुरई देहात थाना क्षेत्र के ढिकुआ गांव में रविवार शाम का है। बघोरा गांव की रहने वाली रोशनी (25) 15 दिन से अपने मामा शरमन अहिरवार के घर रह रही थी। आरोपी से उसे साथ चलने को कहा तो उसने इनकार कर दिया था।
चार पहले हुई शादी, पति करता था मारपीट रोशनी (25) की शादी चार साल पहले खुरई के बहादुर अहिरवार (30) से हुई थी। बहादुर शराब का आदी है। आए दिन रोशनी से मारपीट करता था। लगातार हो रहे झगड़ों से तंग आकर रोशनी 15 दिन पहले अपने मामा घर ढिकुआ आ गई थी।
महिला झगड़े और मारपीट से परेशान होकर अपने मामा के यहां रहने आ गई थी।
शोर सुनकर लोग पहुंचे तो भागा आरोपी बहादुर ने रोशनी की मामी अर्चना (45) पर भी चाकू से हमला कर दिया। उनके हाथ में चोट आई है। शोर सुनकर गांव में अफरा तफरी मच गई। लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी बहादुर वहां से भाग गया।
गंभीर हालत में रोशनी सागर रेफर घटना के बाद परिजन तुरंत रोशनी और अर्चना को एंबुलेंस से खुरई अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद रोशनी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है, वहीं अर्चना का इलाज खुरई अस्पताल में चल रहा है।
मामा बोले- भांजी को प्रताड़ित करता था पीड़िता के मामा शरमन अहिरवार ने बताया कि उनकी भांजी लंबे समय से पति की प्रताड़ना झेल रही थी। बहादुर का स्वभाव हिंसक हो गया था। दोनों का एक बेटा भी है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।